Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदायूं मेला ककोड़ा: कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, आस्था और परंपरा का दिखा संगम

Tue, 24 Nov 2026 12:12 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 24 Nov 2026 12:12 PM IST
सार

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में ऐतिहासिक मेला ककोड़ा में कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। मंगलवार तड़के से ही गंगा घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयकारों के साथ डुबकी लगाई, पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया।

विज्ञापन
Budaun Mela Kakoda devotees took holy dip in the Ganga on Kartik Purnima
गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में गंगा तट पर लगे ऐतिहासिक मेला ककोड़ा में आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम दिखाई दिया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। मंगलवार तड़के चार बजे से ही गंगा में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाना शुरू कर दिया था। हर-हर गंगे और गंगा मैया की जय के जयकारों से पूरा घाट गूंज उठा। रात से भी गंगा तट पर भीड़ बढ़ने लगी थी। सुबह करीब छह बजे आस्था का जनसैलाब दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया। 

Trending Videos
Budaun Mela Kakoda devotees took holy dip in the Ganga on Kartik Purnima
गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मेले में परिवार सहित पहुंचे लोगों ने गंगा घाट पर दीप प्रवाहित किए। हालांकि सोमवार शाम से उपधारा में जलस्तर एक से डेढ़ फुट और कम हो गया। इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। लोग उपधारा में ही स्नान कर पुण्य लाभ लेते रहे। घाट पर सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। मेला क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगातार अनाउंसमेंट करती रही।

Budaun Mela Kakoda devotees took holy dip in the Ganga on Kartik Purnima
ककोड़ा मेले में लगे कल्पवासियों के टेंट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हजारों कल्पवासियों ने डाला डेरा 
गंगा तट पर लगा मेला करीब पांच सौ वर्षों की आस्था और धार्मिक यात्रा को आगे बढ़ा रहा है। हजारों की संख्या में कल्पवासी यहां अपने डेरे लगाए हुए हैं। मीना बाजार, मनोरंजन, रेस्टोरेंट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मंच से लेकर ऊंचे झूले और मौत का कुआं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सोमवार दोपहर उद्घाटन से पहले श्रद्धालुओं और मेला क्षेत्र पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Budaun Mela Kakoda devotees took holy dip in the Ganga on Kartik Purnima
मेला ककोड़ा में पूजा करता परिवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पारंपरिक मेलजोल का प्रतीक है ककोड़ा मेला 
ऐतिहासिक मेला ककोड़ा के उद्घाटन के मौके पर भाजपा के बृज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कहा कि ककोड़ा मेला न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सामाजिक एकता, लोक संस्कृति और पारंपरिक मेलजोल का भी प्रतीक है। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि मेला ककोड़ा की मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से समस्त पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन
Budaun Mela Kakoda devotees took holy dip in the Ganga on Kartik Purnima
गंगा में दीपदान करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भक्तों के दीपदान से छंट गया अंधेरा
सोमवार रात गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। इससे अंधेरा छंट गया। श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की पूजा-अर्चना कर आटे और पत्तों के दीयों में घी की बाती रखकर गंगा में प्रवाहित की। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर दीपदान में हिस्सा लिया। कई श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना के लिए दीप अर्पित किए। घाट पर सुरक्षा के लिए पुलिस और गोताखोर तैनात रहे। आरती के बाद हुए दीपदान ने मेले की रात को और भी भव्य बना दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed