{"_id":"6b052194f6ffe3b0510200db","slug":"up-city-magistrate-alankar-agnihotri-found-guilty-in-departmental-probe-report-sent-to-government-2026-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट जांच में दोषी, कमिश्नर ने शासन को भेजी रिपोर्ट; आरोप, बचाव और दोष सिद्ध का आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट जांच में दोषी, कमिश्नर ने शासन को भेजी रिपोर्ट; आरोप, बचाव और दोष सिद्ध का आधार
Tue, 24 Nov 2026 11:53 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:53 AM IST
सार
यूजीसी रेगुलेशन 2026 के विरोध में इस्तीफा देने वाले तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनिक जांच पूरी हो गई है। जांच अधिकारी एवं तत्कालीन मंडलायुक्त शंभु कुमार ने पांच नवंबर 2026 को शासन को भेजी जांच आख्या में आरोप संख्या दो और तीन को सिद्ध पाया है।
विज्ञापन
Alankar Agnihotri
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
यूजीसी रेगुलेशन-2026 के विरोध में इस्तीफा देने वाले तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के खिलाफ विभागीय जांच पूरी हो गई है। जांच अधिकारी मंडलायुक्त शंभू कुमार ने तीनों आरोपों को सही मानते हुए रिपोर्ट शासन को भेज दी है। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि सेवा में रहते हुए सरकारी नीतियों पर टिप्पणी और कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन उप्र सरकारी सेवक आचरण नियमावली का उल्लंघन है।
अग्निहोत्री ने 26 जनवरी को इस्तीफा दिया था, लेकिन इसकी स्वीकृति के बिना ही वे परिसर में धरने पर बैठ गए। शासन ने उन्हें निलंबित कर डीएम शामली कार्यालय से संबद्ध कर दिया। अग्निहोत्री ने कहा कि आरोप सिद्ध कर दिए गए हैं, तो सरकार उन्हें बर्खास्त कर दे।
कमिश्नर के पत्र और आरोप पत्र को देश का ऐतिहासिक सरकारी अभिलेख करार देते हुए उन्होंने आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान किया है। मंडलायुक्त ने बताया कि सुनवाई के दौरान निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट को दो मौके दिए गए मगर उन्होंने कोई नया साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निहोत्री ने 26 जनवरी को इस्तीफा दिया था, लेकिन इसकी स्वीकृति के बिना ही वे परिसर में धरने पर बैठ गए। शासन ने उन्हें निलंबित कर डीएम शामली कार्यालय से संबद्ध कर दिया। अग्निहोत्री ने कहा कि आरोप सिद्ध कर दिए गए हैं, तो सरकार उन्हें बर्खास्त कर दे।
विज्ञापन
कमिश्नर के पत्र और आरोप पत्र को देश का ऐतिहासिक सरकारी अभिलेख करार देते हुए उन्होंने आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान किया है। मंडलायुक्त ने बताया कि सुनवाई के दौरान निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट को दो मौके दिए गए मगर उन्होंने कोई नया साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोप
1. त्यागपत्र और मीडिया इंटरव्यू में राज्य व केंद्र सरकार को कॉर्पोरेट कंपनी, ब्राह्मण विरोधी पार्टी व विदेशी जनता पार्टी संबोधित करना, अंग्रेजों की डिवाइड एंड रूल नीति से तुलना करना, यूजीसी अधिनियम-2026 के विरुद्ध विशेष वर्ग को भ्रमित कर सरकार के कार्यों व नीतियों की आलोचना करना। सार्वजनिक वक्तव्य देकर भीड़ एकत्र कर नारेबाजी करना।2. त्यागपत्र में विशेष रूप से ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, कायस्थ, भूमिहार व सामान्य वर्ग का पक्ष रखते हुए केंद्र व राज्य सरकार को ब्राह्मण विरोधी बताना तथा नगर मजिस्ट्रेट पद पर रहते हुए सभी जाति व धर्म को समान न समझते हुए जातिगत भावना से द्वेषपूर्ण कथन, जिससे शासन की छवि धूमिल हुई।
3. मीडिया को साक्षात्कार देते हुए जिलाधिकारी बरेली के कार्यालय परिसर में धरने पर बैठना तथा स्थानीय लोगों के साथ बयानबाजी व नारेबाजी करना उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली का उल्लंघन है।
बचाव
- यदि कोई राजनीतिक पार्टी देश को बेचने, जातिवादी होने या कानून बनाकर लोगों को लड़ाने व गृह युद्ध जैसी स्थिति पैदा करने का काम करे, तो नागरिक होने के नाते भारत के संविधान के अनुच्छेद 19 एवं 21 के अंतर्गत ऐसी पार्टी को आगाह करने का वक्तव्य दिया जा सकता है।
- एससी/एसटी एक्ट में धारा 18ए जोड़ने, यूजीसी रेगुलेशन 2026 लाने तथा प्रयागराज माघ मेला 2026 में बटुकों व वृद्ध सन्यासियों से कथित दुर्व्यवहार व कार्रवाई न होने से सामान्य व पिछड़ा वर्ग परेशान है और देश में गृह युद्ध जैसी स्थिति बन सकती है। सरकार जातिगत द्वेष से युक्त है।
- वार्ता के लिए बुलाया गया, वहां त्यागपत्र वापस लेने व छुट्टी पर जाने का दबाव बनाया गया तथा कथित रूप से अपमानजनक शब्दों व धमकी दी गई। इसकी एसआईटी जांच की मांग की।
दोष सिद्ध का आधार
- वे मात्र एक सामान्य नागरिक नहीं बल्कि नगर मजिस्ट्रेट जैसे सम्मानित प्रशासनिक पद पर आसीन थे; उस पद पर रहते हुए सरकार के विरुद्ध सार्वजनिक वक्तव्य देना और भीड़ एकत्र कर नारेबाजी करना नियम-7 (1) के विरुद्ध है। यह आरोप पूर्णतया सिद्ध पाया गया।
- शासकीय सेवा में रहते हुए समाज के सभी वर्गों व जातियों को समान दृष्टि से देखने का दायित्व था, जबकि त्यागपत्र में एक वर्ग विशेष के संदर्भ में तथा सरकार की नीतियों के विरुद्ध टिप्पणी की गई जो अनुचित है। यह आरोप भी सिद्ध पाया गया।
- त्यागपत्र के स्वीकार होने की प्रतीक्षा किए बिना ही धरना-प्रदर्शन, भीड़ एकत्र और नारेबाजी की गई। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन अनुचित पाया गया।
