Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   lakhimpur kheri uncle brings snake in box to hospital after niece bite

वीडियो: भतीजी को सांप ने काटा तो चाचा ने उठाया जोखिम, दीवार तोड़कर पकड़ा और पहुंच गए अस्पताल

Mon, 23 Nov 2026 04:24 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, निघासन
संवाद न्यूज एजेंसी, निघासन Published by: विकास कुमार Updated Mon, 23 Nov 2026 04:24 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के निघासन में सांप के काटने से 18 वर्षीय इकरा की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे तो उसका चाचा इश्तियाक दीवार तोड़कर सांप को पकड़ लाया और डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंच गया। सांप देखकर अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। प्राथमिक उपचार के बाद इकरा को जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों के मुताबिक, उसकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
lakhimpur kheri uncle brings snake in box to hospital after niece bite
सांप को डिब्बे में भरकर अस्पताल पहुंचा चाचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के लखीमपुर खीरी के निघासन कस्बे में रविवार शाम सांप के काटने से एक युवती की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इस दौरान युवती का चाचा सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंच गया। डिब्बे में सांप देखकर अस्पताल में मौजूद मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन


Trending Videos

इकरा को छत पर सांप ने डसा
डॉक्टरों ने युवती को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, निघासन कस्बे के निवासी शाहिद की 18 वर्षीय बेटी इकरा रविवार शाम घर की छत पर थी। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। युवती की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे। इधर, सांप दीवार में घुस गया था। युवती के चाचा इश्तियाक ने दीवार तोड़कर सांप को बाहर निकाला और उसे पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद वह सांप को लेकर अस्पताल पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिब्बे में बंद सांप को देखकर सब हैरान हुए
अस्पताल में डिब्बे के अंदर सांप देखकर लोग हैरान रह गए। डॉक्टरों ने सांप को देखकर युवती का प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन

खतरे से बाहर है इकरा
सीएचसी के डॉक्टर देव राज राना ने बताया कि युवती को सांप ने डसा था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, इश्तियाक ने बताया कि सांप को दीवार तोड़कर बाहर निकालने के बाद डिब्बे में बंद किया गया था, ताकि डॉक्टर उसकी पहचान कर इलाज कर सकें। परिजनों के मुताबिक, युवती की हालत अब खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed