फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lord Vishnu blessings will be showered on Nirjala Ekadashi

Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, ऐसे करें पूजा अर्चना

Thu, 05 Jun 2025 02:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Jun 2025 02:53 PM IST
सार

ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन अगर व्रत कर लिया तो सालभर की एकादशी का फल मिलता है। 

विज्ञापन
Lord Vishnu blessings will be showered on Nirjala Ekadashi
निर्जला एकादशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्जला एकादशी इस बार शुक्रवार को मनाई जाएगी। इसे भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है। निर्जला एकादशी का व्रत विशेष रूप से उन भक्तों के लिए महत्वपूर्ण है जो अन्य एकादशियों का उपवास नहीं रख पाते है। इस दिन का व्रत सभी एकादशियों के पुण्य के समान माना जाता है।

विज्ञापन


बरेली के पंडित राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार एकादशी तिथि पांच जून को रात्रि 2:18 से प्रारंभ हो कर छह जून को रात्रि 4:49 तक रहेगी। उदया तिथि की प्रधानता के चलते छह जून को मनाई जाएगी। निर्जला एकादशी का व्रत विशेष रूप से पुण्यदायक माना जाता है। यह व्रत उन लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है जो अन्य एकादशियों में उपवास नहीं रख पाते। इस दिन उपवास करने से समस्त पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन


यह व्रत भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त करने का उत्तम साधन है। इस दिन भगवान विष्णु की मूर्ति का स्नान कराकर उन्हें पीले वस्त्र पहनाएं, तुलसी के पत्ते, चंदन, धूप, दीप और फूल अर्पित करें। इस दिन जल, अन्न, वस्त्र, छाता आदि का दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed