फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Instructions given for investigation in case of recovery from farmers

Bareilly News: किसानों से वसूली के मामले में जांच के दिए निर्देश

Fri, 23 Aug 2024 04:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Instructions given for investigation in case of recovery from farmers
चक एकत्र करने के नाम पर लेखपाल व अधिकारी पर लगे रुपये ऐंठने का आरोप
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत क बाद अब कैबिनेट मंत्री ने लिया संज्ञान
गुलड़िया। सिरौली इलाके के बसंतपुर गांव में चकबंदी लेखपाल द्वारा किसानों से चक (खेत) एकत्र करने के नाम पर की गई वसूली के मामले में कैबिनेट मंत्री ने डीएम को जांच के लिए निर्देश दिए हैं। किसानों ने इस मामले को 16 अगस्त को लगे संपूर्ण समाधान दिवस में उठाया था।
पिछले महीने बसंतपुर गांव के एक दर्जन से अधिक किसानों ने जिला अधिकारी बरेली के समक्ष पेश होकर आरोप लगाया था। इस मामले में जिला अधिकारी बरेली ने जांच चकबंदी विभाग के अधिकारियों को भेज दी थी, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। किसान राम सिंह उर्फ राम बहादुर, कोमल चरण, राकेश, मैंकू, बहादुर पाल आदि का कहना है कि अब लेखपाल न तो उनकी जमीन नापकर दे रहे हैं और न ही उनके पैसे वापस कर रहे हैं।किसानों ने बताया कि अब लेखपाल ने उनका फोन भी रिसीव करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत से पहले गांव के दर्जनों किसान कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के आवास गुलड़िया गौरी शंकर पर पहुंचकर मामले की जानकारी दी थी। किसानों ने बताया कि बसंतपुर गांव में एक साल पहले चकबंदी का कार्य समाप्त हो चुका है, लेकिन गांव में विवाद अभी भी बने हुए हैं। इस मामले में एक तत्कालीन लेखपाल पर भी कार्रवाई हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed