फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Improvement exam of graduate and post graduate from 4th to 18th October

Bareilly News: स्नातक-परास्नातक की इंप्रूवमेंट परीक्षा चार से 18 अक्तूबर तक

Tue, 24 Sep 2024 07:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Improvement exam of graduate and post graduate from 4th to 18th October
- बीएससी नर्सिंग सहित कई पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम भी जारी
विज्ञापन


बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने सोमवार को कई पाठ्यक्रमों के पूरक, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट आदि परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार स्नातक और परास्नातक की इंप्रूवमेंट परीक्षा चार से 18 अक्तूबर तक होगी।
बीएससी नर्सिंग के प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ सेमेस्टर की चार से 25 अक्तूबर तक, एमएससी बॉयोटेक्नोलॉजी द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा चार से नौ अक्तूबर तक, एमएससी नर्सिंग की प्रथम सेमेस्टर की पूरक परीक्षा चार अक्तूबर को होगी। बीएससी ऑनर्स प्रथम सेमेस्टर की बैक पेपर परीक्षा चार से नौ अक्तूबर तक प्रस्तावित है।
विज्ञापन

द्वितीय सेमेस्टर की चार से 15 अक्तूबर तक, तृतीय सेमेस्टर की चार से 17 अक्तूबर तक, एमएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षा चार और पांच अक्तूबर को होगी। एमएससी एग्रीकल्चर एनिमल हसबैंडरी एंड डेयरिंग द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा एक से सात अक्तूबर तक होगी। परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम छह बजे तक उत्तरपुस्तिका नोडल सेंटर पर होंगी जमा
रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में 25 सितंबर से प्रस्तावित बीएससी, एमएससी कृषि सम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए सोमवार को बरेली और मुरादाबाद मंडल में बनाए गए चार नोडल सेंटर की सूची जारी हुई। इसमें बरेली कॉलेज बरेली, राजकीय रजा पीजी कॉलेज रामपुर, प्रेम किशन खन्ना राजकीय कॉलेज जलालाबाद, जीएसडी कॉलेज सूरजनगर, जयनगर, ठाकुरद्वारा मुरादाबाद को नोडल सेंटर शामिल हैं। केंद्राध्यक्ष को परीक्षा के समय से 30 मिनट पूर्व नोडल सेंटर से गोपनीय दस्तावेज प्राप्त करने और शाम छह बजे तक जमा करने के निर्देश दिए हैं।

-
25 से भरें बीटेक सातवें, आठवें सेमेस्टर बैक पेपर के परीक्षा फार्म
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीटेक मुख्य परीक्षा के सातवें, आठवें सेमेस्टर के बैक पेपर के लिए परीक्षा फार्म भरने का कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार 25 सितंबर से ऑनलाइन फार्म उपलब्ध होगा। शुल्क के साथ भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर है। 30 सितंबर तक कॉलेजों की ओर से ऑनलाइन आवेदन सत्यापित करने की अंतिम तिथि है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed