Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eggs have become more expensive; quail meat now costs one thousand rupees per kilogram.

Bareilly News: महंगा हुआ अंडा, एक हजार रुपये किलो हुआ बटेर का मांस

Thu, 19 Nov 2026 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Eggs have become more expensive; quail meat now costs one thousand rupees per kilogram.
बरेली। ठंड की दस्तक के साथ खानपान में भी बदलाव शुरू हो गया है। केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) के विपणन केंद्र पर अंडे खरीदना अब महंगा पड़ेगा। संस्थान ने मुर्गी और बटेर के अंडों की कीमतों बढ़ा दी है। मीट की नई कीमत भी लागू की है। बटेर का मीट एक हजार रुपये प्रति किलो और अंडों का अचार छह रुपये प्रति अंडे की दर से मिलेगा। प्राइस फिक्सेशन कमेटी की संस्तुति पर निदेशक डॉ. जगवीर सिंह ने नई दरों को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

संस्थान के उत्पादनोत्तर प्रौद्योगिकी प्रभाग की ओर से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार, अच्छी श्रेणी के भूरे मुर्गी के अंडों की कीमत 280 रुपये से बढ़ाकर 320 रुपये प्रति किलो कर दी गई है। सफेद अंडों के दाम भी 240 से बढ़ाकर 280 रुपये प्रति किलो कर दिए गए हैं। चटके हुए भूरे अंडे 140 के बजाय 160 रुपये और चटके हुए सफेद अंडे 120 के बजाय 140 रुपये प्रति किलो बिकेंगे। दो रुपये में मिलने वाले बटेर के अंडे के लिए अब पांच रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

सर्दियों में सेहत के लिए फायदेमंद है अंडा
निदेशक के मुताबिक, ठंड में शरीर को ऊर्जा और पोषण की जरूरत होती है। अंडा प्रोटीन, विटामिन बी-12, विटामिन डी और अन्य पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। यह संतुलित आहार बन सकता है। हालांकि अंडा खाने से सर्दी-जुकाम से बचाव की गारंटी नहीं मिलती। मौसमी संक्रमण से बचने के लिए संतुलित भोजन, पर्याप्त नींद, स्वच्छता और आवश्यक सावधानियां भी जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed