{"_id":"5e3ebb5e8ebc3ee5e730d4da","slug":"illegal-mining-bareilly-news-bly3950513151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला में अवैध खनन पर कार्रवाई, रेत से भरे 10 डनलप पकड़े, खनन निरीक्षक ने कराए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछला में अवैध खनन पर कार्रवाई, रेत से भरे 10 डनलप पकड़े, खनन निरीक्षक ने कराए सीज
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कछला और कादरचौक इलाके में गंगा किनारे से अवैध खनन के धंधे पर अंकुश लगाने में नाकाम खनन अफसरों की नजर में एक बार फिर शनिवार को बालू भरे 10 डनलप-बुग्गी चढ़ गए। खनन निरीक्षक ने पकड़े गए डनलप-बुग्गियों को पुलिस के हवाले कर दिया। यह बात अलग है कि इलाके से होकर बालू से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी निकलती हैं लेकिन अफसरों की नजर उन तक नहीं पहुंच पाती, जिससे खनन का धंधेबाज बेखौफ होकर अपना धंधा कर रहे हैं।
खनन निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बालू भरे डनलप-बुग्गियों को पकड़ने की कार्रवाई शनिवार सुबह करीब छह बजे बरेली-मथुरा हाईवे पर शुरू की। कछला से कस्बे की ओर निकले डनलप-बुग्गियों को छतुइया रेल फाटक के पास रोकने के बाद खनन निरीक्षक ने पुलिस फोर्स भी बुला लिया। बाद में सभी कृषि वाहन कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिए गए। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बालू उन्होंने कछला के पास गंगा किनारे से लोड की थी।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि खनन निरीक्षक ने सभी डनलप-बुग्गियों को सीज करा दिया है। बैल उनके मालिकों के हवाले कर दिए गए हैं। ग्रामीणों की मानें तो कछला और कादरचौक में गंगा किनारे से अवैध खनन में कई और लोग भी शामिल हैं जो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बालू शहर-कस्बों तक बेरोकटोक पहुंचाते हैं लेकिन उनके मालिकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती। बता दें कि पिछले महीना भी खनन निरीक्षक और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक बालू से भरे दर्जन से अधिक ऐसे ही कृषि वाहनों को पकड़ा था। बाद में डनलप-बुग्गी चालकों के लिए जुर्माना चुकाने के बाद उन्हें रिलीज कराना पड़ा था।
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हो रहा है हादसों में इजाफा
उझानी। बालू से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कादरचौक के रास्ते रोजाना ही इलाके में पहुंचती हैं। पिछले कुछ दिनों से तो डंपर और ट्रॉला भी इसमें शामिल हो गए हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में तो ढाई सौ क्विंटल तक बालू लोड कर ली जाती है। कई बार तो ट्रॉलियों के पहिए भी रास्ते में जवाब दे जाते हैं तो पांच दिन पहले कादरचौक क्षेत्र में बालू से ओवरलोड टैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी। पिछले साल भी दो लोग बालू से ओवरलोड वाहनों की चपेट में आकर जान गवां चुके हैं।