फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Home signal failure on Ramganga, Rajyarani Express stopped

Bareilly News: रामगंगा पर होम सिग्नल फेल, रोकी गई राज्यरानी एक्सप्रेस

Sat, 29 Apr 2023 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Home signal failure on Ramganga, Rajyarani Express stopped
बरेली। रेलवे की अव्यवस्था और ट्रेनों की लेटतलीफी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को भी यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में परेशान होना पड़ा। रामगंगा पर होम सिग्नल फेल होने से राज्यरानी एक्सप्रेस को रास्ते में रोकना पड़ा। यह ट्रेन छह घंटे देरी से बरेली पहुंची। बरेली होकर गुजरने वाली अन्य ट्रेनों ने भी यात्रियों को लंबा इंतजार कराया।
विज्ञापन

मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस का बरेली पहुंचने का समय सुबह 11:08 बजे का है। यह ट्रेन करीब पांच घंटे की देरी से बृहस्पतिवार को रामगंगा ब्रिज के पास पहुंची थी। इसी दौरान यहां होम सिग्नल फेल हो गया। रामगंगा पर एक ही पुल होने के कारण होम सिग्नल फेल होने से अप-डाउन लाइन की अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

सिग्नल फेल होने के कारण राज्यरानी एक्सप्रेस को करीब 40 मिनट रोकना पड़ा। छह घंटे की देरी से यह ट्रेन शाम पांच बजे बरेली जंक्शन पहुंच सकी। इसके अलावा 15910 अवध-असम एक्सप्रेस एक घंटा, 12230 लखनऊ मेल दो घंटे, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे, 12584 लखनऊ जंक्शन डबल डेकर एक्सप्रेस चार घंटे, 15005 राप्ती-गंगा एक्सप्रेस तीन घंटे, 13152 सियालदह एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से बरेली आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली होकर गुजरने वाली अन्य ट्रेनें भी एक से तीन घंटे देरी से बरेली पहुंचीं। 14308 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस को बृहस्पतिवार को एक घंटे देरी से रवाना किया गया। अधिकारियों का कहना है कि दिन में मुरादाबाद-लखनऊ के बीच मालगाड़ियों का दबाव ज्यादा होने के कारण कुछ ट्रेनों को रास्ते में अतिरिक्त ठहराव दिया गया।

-----------
अप-डाउन त्रिवेणी एक्सप्रेस एक साथ बरेली पहुंचीं
बरेली। टनकपुर-चोपन और चोपन-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को लगभग एक ही समय पर बरेली जंक्शन पहुंचीं। इस कारण यात्री असमंजस में पड़ गए। टनकपुर से चोपन जाने वाली 15076 का बरेली जंक्शन पहुंचने का समय 11:10 बजे है। यह ट्रेन करीब सवा दो घंटे की देरी से दोपहर 1:50 बजे बरेली पहुंची। चोपन से टनकपुर जाने वाली 15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस भी इसी दौरान प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर पहुंच गई। इस ट्रेन का बरेली पहुंचने का समय 12:25 बजे है। बृहस्पतिवार को यह ट्रेन भी करीब 1:50 बजे बरेली पहुंची। दोनों प्लेटफाॅर्म पर त्रिवेणी एक्सप्रेस के आने के एनाउंसमेंट के दौरान यात्री भी असमंजस में पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed