फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   High school student shot dead

Bareilly News: हाईस्कूल के छात्र की गोली मारकर हत्या

Mon, 18 Dec 2023 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 18 Dec 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
High school student shot dead
भमोरा (बरेली)। भाई के साथ बाइक से बाजार जा रहे हाईस्कूल के एक छात्र की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। साइकिल से आए दो लोगों ने उसे गोली मारी। बाद में उनमें से एक खुद ही थाने पहुंच गया। प्राथमिक जांच में पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


भमोरा थाना क्षेत्र के घिलौरा गांव निवासी सूर्यांश उर्फ छोटू (17) रविवार दोपहर ढाई बजे छोटे भाई नितिन के साथ बाइक से बल्लिया स्थित पेट्रोल पंप पर गया था। वहां बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद दोनों घरेलू सामान खरीदने बाजार जा रहे थे। रास्ते में साइकिल सवार दो लड़के आए। उनमें से एक ने बाइक चला रहे सूर्यांश के सीने पर तमंचे से गोली मार दी। वह चीखकर गिर पड़ा, बाइक गिरने से नितिन भी घायल हो गया। साइकिल सवार दोनों आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

नितिन ने कॉल कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सूर्यांश को जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान व एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा भी घटनास्थल पहुंच गए। वारदात को लेकर नितिन से पूछताछ की। नितिन ने बताया कि साइकिल पर गांव निवासी रुद्र प्रताप उर्फ देव और उसका दोस्त नीरज आए थे। गोली रुद्र प्रताप ने चलाई। बाद में रुद्र खुद ही भमोरा थाने पहुंच गया है। एसपी देहात ने उससे बंद कमरे में पूछताछ की। 12 साल पहले घिलौरा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड से जुड़ी रंजिश बताई जा रही है। दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई थी। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले में सूर्यांश के परिवार वालों ने रुद्र प्रताप और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed