फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Haidri Dal leader arrested in Bareilly 40 obscene videos found in his phone

मदरसे के छात्र से दुष्कर्म : बरेली में हैदरी दल का सदस्य गिरफ्तार, फोन में मिले 40 अश्लील वीडियो

Tue, 24 Jun 2025 07:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Jun 2025 07:06 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली के फरीदपुर थाना पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर हैदरी दल 25 बरेली नाम का ग्रुप चला रहा था। आरोप है कि इस ग्रुप पर वह भड़काऊ पोस्ट करता था। आरोपी पर मदरसे के एक छात्र ने दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप भी लगाया है। 

विज्ञापन
Haidri Dal leader arrested in Bareilly 40 obscene videos found in his phone
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नबी हसन - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में नबी हसन नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया। उसने मदरसे में पढ़ने वाले एक छात्र का मोबाइल फोन लेकर उसके नंबर से इंस्टाग्राम आईडी बनाई, जिसमें हैदरी दल 25 बरेली नाम से एक ग्रुप बनाया। आरोप है कि इसके जरिए वह सामाजिक धार्मिक उन्माद फैलाने वाली पोस्ट लोगों को भेज कर गलत प्रचार प्रसार कर रहा था। आरोपी ने मदरसे के ही एक छात्र से कई बार दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। आरोपी के फोन में 40 अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए। उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


फरीदपुर क्षेत्र के गांव पिपरथरा निवासी नबी हसन पुत्र शकील अहमद वर्तमान में शाहजहांपुर के एक मदरसे में हाफिज की पढ़ाई कर रहा था। वह हैदरी दल का सदस्य बताया जा रहा है। उसने साथ पढ़ने वाले सीतापुर निवासी किशोर का मोबाइल फोन चुपके से ले लिया। उसके फोन नंबर से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई, जिसमें हैदरी दल 25 नाम बरेली से एक ग्रुप बनाकर भड़काऊ पोस्ट करने लगा। पीड़ित किशोर को इसकी जानकारी हुई तो उसने सोमवार शाम फरीदपुर थाने में पहुंचकर आरोपी नबी हसन के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: लखीमपुर खीरी में तेंदुए से भिड़ा युवक, देखें भयंकर लड़ाई का लाइव वीडियो; हमले में पांच लोग हुए घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र से कई बार किया दुष्कर्म 
शाहजहांपुर का रहने वाला 13 वर्षीय किशोर भी मदरसे में पढ़ता है। इसने आरोप लगाया है कि नबी हसन ने उसके साथ कई बार कुकर्म किया। आरोपी फरीदपुर स्थित अपने मकान पर भी किशोर को कई बार लेकर आया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके अश्लील वीडियो बनाए। किसी को बताने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने व पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। 

पीड़ित के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा 
आरोपी नबी हसन की करतूतों से परेशान पीड़ित किशोर ने अपने परिजनों को जानकारी दी। किशोर के पिता ने भी सोमवार देर रात आरोपी नबी हसन के खिलाफ फरीदपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने नबी हसन को बीसलपुर रोड पर धर्म कांटे के पास साठा पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- ट्रेन से तस्करी: झारखंड से लाकर पंजाब सप्लाई की जा रही थी अफीम, बरेली में पांच तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की जांच के मुताबिक आरोपी नबी हसन मदरसे में रहकर लोगों का चोरी-चुपके अश्लील वीडियो बना लेता था। उसके फोन में 40 अश्लील वीडियो मिले हैं। आरोपी लोगों की अश्लील वीडियो बनाकर फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। वह लोगों को डरा धमकाकर उनका ब्रेनवॉश करता था। वह एक बड़ा समूह तैयार करना चाहता था। 

आरोपी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज 
फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि आरोपी नबी हसन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट व कुकर्म सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उसके मोबाइल फोन से 40 अश्लील वीडियो मिले हैं। वह लोगों की अश्लील वीडियो बनाता था। उन्हें डरा धमका कर अपने अनुसार काम कराता था। वह वीडियो इंटरनेट पर भी वायरल कर देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed