फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man clashed with leopard in Lakhimpur Kheri video goes viral

UP: लखीमपुर खीरी में तेंदुए से भिड़ा युवक, देखें भयंकर लड़ाई का लाइव वीडियो; हमले में पांच लोग हुए घायल

Tue, 24 Jun 2025 05:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Jun 2025 05:58 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज में सोमवार को तेंदुए ने दहशत फैलाई। तेंदुए ने गांव जुगनूपुर स्थित भट्ठे पर काम करने गए युवक पर हमला कर दिया। युवक खुद को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया। काफी देर तक उसे दबोचे रहा।  

विज्ञापन
man clashed with leopard in Lakhimpur Kheri video goes viral
तेंदुए ने किया हमला तो भिड़ गया युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज के जुगनूपुर स्थित ईंट भट्ठे पर तेंदुए ने सोमवार को वहां काम करने गए युवक पर हमला कर दिया। इस पर युवक उससे भिड़ गया। यह देख काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और तेंदुए पर ईंट-पत्थर फेंके। इसके बाद तेंदुआ भाग गया। जिससे युवक की जान बची। हालांकि वह घायल हो गया, वहीं तेंदुआ भी चोटिल हुआ है। 

विज्ञापन


सूचना पर रेंजर और वन दरोगा पहुंचे तो घायल तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इससे वन दरोगा और रेंजर समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर तेंदुए को पकड़ लिया है। 
विज्ञापन


धौरहरा वन रेंज के गांव जुगनूपुर गांव स्थित मेड़ईलाल वर्मा के भट्ठे की चिमनी में छिपे बैठे तेंदुए ने गिरधारी पुरवा निवासी मिहीलाल (35) पर हमला कर दिया। यह देख पड़ोस के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने युवक को बचाने के लिए तेंदुए पर ईंटों-पत्थरों से हमला कर दिया। इससे तेंदुआ युवक को छोड़कर केले के खेत में घुस गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम पर किया हमला 
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम जाल लेकर केले के खेत की ओर बढ़ रही थी, तभी तेंदुए ने टीम पर हमला कर दिया। इससे वन दरोगा राजेश कुमार दीक्षित, रेंजर नृपेंद्र चतुर्वेदी, पीआरवी आरक्षी राम सजीवन और एक ग्रामीण गांव जुगुनूपुर निवासी इकबाल खां घायल हो गए। घायलों को सीएचसी धौरहरा लाया गया। जहां डॉक्टर ने फौरी इलाज के बाद मिहीलाल, इकबाल खां तथा वन दरोगा राजेश दीक्षित को लखीमपुर रेफर कर दिया।

मामूली घायल रेंजर नृपेंद्र चतुर्वेदी और पीआरवी आरक्षी को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। घटना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम के अलावा प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्र और सीओ शमशेर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। काफी संख्या में ग्रामीणों ने खेत को घेर लिया। कुछ देर बाद वन कर्मियों ने ट्रेंकुलाइज कर तेंदुए को पकड़ लिया है। 

क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि तेंदुआ के हमले से वन दरोगा, रेंजर और युवक सहित चार पांच लोग घायल हुए हैं। तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed