फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five smugglers arrested for opium smuggling in Bareilly

ट्रेन से तस्करी: झारखंड से लाकर पंजाब सप्लाई की जा रही थी अफीम, बरेली में पांच तस्कर गिरफ्तार

Tue, 24 Jun 2025 10:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Jun 2025 10:00 AM IST
सार

ट्रेन के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है। बरेली में पुलिस ने ऐसे पांच तस्करों को पकड़ा है, जो झारखंड से ट्रेन से अफीम लेकर आते थे। फिर इस अफीम को पंजाब तक सप्लाई किया जाता था। 

विज्ञापन
Five smugglers arrested for opium smuggling in Bareilly
अफीम तस्करी के आरोपी - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर और बारादारी थाना पुलिस ने रविवार रात झारखंड से अफीम लाकर पंजाब सप्लाई करने वाले पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर आरोपी जेल भेज दिए गए।

विज्ञापन


एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि बारादरी थाने के दरोगा कुशलपाल और अखिलेश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ रविवार को गश्त कर रहे थे। सूचना पर पुलिस विकास भवन के पीछे खंडहर में पहुंची। वहां अंधेरे में बैठे तीन लोगों को पकड़ लिया। तीनों ने अपने नाम कृष्ण कुमार उर्फ आशू निवासी मिलक मझरा थाना भमोरा, तेजपाल निवासी खुर्द फरीदपुर और ताराचंद निवासी ताल गौंटिया थाना फरीदपुर बताया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: स्मैक और गांजा की तस्करी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, कोडवर्ड में करते थे सौदेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। तीनों के पास से पुलिस ने 2 किलो 28 ग्राम अफीम, दो मोबाइल और 3910 रुपये बरामद किए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।

सीओ तृतीय ने बताया कि तीनों ने अफीम झारखंड के राहुल से मंगाई थी। राहुल झारखंड से अलग-अलग ट्रेनों में सवार होकर माल बरेली पहुंचाता है। इस बार किसान एक्सप्रेस से वह माल लाया गया था। स्टेशन पर ही तीनों ने राहुल से अफीम लेकर उसका पेमेंट कर दिया था। राहुल दूसरी ट्रेन से झारखंड वापस चला गया।

ट्रक में छिपाकर ले जाते थे अफीम 
पकड़े गए लोगों में फरीदपुर ताल गौंटिया निवासी ताराचंद ट्रक ड्राइवर है। वह किराना व्यापारी का ट्रक चलाता है। जब भी ताराचंद ट्रक से किराना का माल लेकर पंजाब जाता था, तभी तीनों उसमें अफीम भी छिपाकर ले जाते थे। पंजाब के तस्करों को महंगे दाम पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। 

झारखंड से सस्ती अफीम मंगाकर उसमें धूपबत्ती, पावर पाउडर आदि मिलाकर उसकी मात्रा बढ़ा लेते हैं और पंजाब ले जाकर बेच देते हैं। पंजाब के लुधियाना में हाईवे किनारे स्थित वाहे गुरु ढाबे पर पंजाब के तस्करों को डिलीवरी देनी थी। इससे पहले पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

यहां से दो तस्कर पकड़े गए 
इज्जतनगर थाना पुलिस व एसओजी ने रेलवे की मॉर्डन कॉलोनी रोड के किनारे से चंद्रपुर बिचपुरी थाना बिथरी चैनपुर निवासी अरविंद कुमार व थाना शाही के गांव गौहाना निवासी हरप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। इनसे एक किलो 530 ग्राम अफीम व दो मोबाइल और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। 

पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि वह लोग झारखंड राज्य से अच्छी क्वालिटी की अफीम खरीदकर लाते हैं। बरेली लाकर इसमें केमिकल मिलाकर और इसकी मात्रा बढ़ाकर पंजाब ले जाते हैं। वहां अच्छे दाम पर चलते फिरते ग्राहकों को बेच देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed