फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police fear breach of peace from old woman walking with the help of a stick in Bareilly

बरेली: छड़ी के सहारे चलने वाली 80 वर्षीय वृद्धा से पुलिस को शांतिभंग की आशंका, किया मुचलका पाबंद

Sat, 10 Oct 2026 03:22 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 10 Oct 2026 03:22 PM IST
सार

बरेली जिले में देवरनियां थाना पुलिस का अजब कारनामा सामने आया है। पुलिस ने शांति भंग की आशंका पर 80 वर्षीय वृद्धा पर कार्रवाई कर दी। उनको मुचलका पाबंद किया गया है। शिकायत पर डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।  

विज्ञापन
Police fear breach of peace from old woman walking with the help of a stick in Bareilly
पीड़ित रामा देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में छड़ी और व्हील चेयर के सहारे चलने वाली वृद्धा से पुलिस को शांतिभंग की आशंका है। देवरनियां थाना पुलिस ने वृद्धा को मुचलका पाबंद कर दिया है। डीएम ने सात सदस्यीय कमेटी गठित कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

जमुनिया गांव निवासी रामा देवी 80 वर्ष की हैं। उनके पति का काफी समय पहले निधन हो चुका है। वृद्धा ने डीएम अविनाश सिंह से शिकायत की कि उनकी जमीन पर लगे पेड़ काटकर बेच दिए गए थे। रामा देवी ने पेड़ काटने वाले की शिकायत देवरनियां थाने में की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल 
देवरनियां पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बजाय वृद्धा और आरोपी युवक पर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई कर दी। क्षेत्र में चर्चा है कि जो वृद्धा छड़ी या व्हील चेयर के बिना चल भी नहीं सकती, वह शांतिभंग कैसे कर सकती है।
विज्ञापन

पीड़ित रामा देवी ने बताया कि डीएम ने उसकी शिकायत पर सात सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए हैं। डीएम अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed