फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former MP resigns from BJP after meeting Braj region president in Bareilly

बरेली: ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष से की मुलाकात, फिर दो घंटे बाद इस्तीफा, जानें पूर्व सांसद ने क्यों छोड़ी भाजपा?

Sat, 10 Oct 2026 01:45 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 10 Oct 2026 01:45 PM IST
सार

आंवला के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार को फेसबुक पर इस्तीफे की पोस्ट डाली। इससे ठीक दो घंटे पहले पूर्व सांसद ने भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष से मुलाकात की थी। बाद में पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया। इससे जिले की सियासत में फिर हलचल शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Former MP resigns from BJP after meeting Braj region president in Bareilly
भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष से मुलाकात के बाद पूर्व सांसद ने दिया इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की आंवला लोकसभा सीट से पूर्व भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा देने का पोस्ट सोशल प्लेटफॉर्म पर साझा किया। इससे पूर्व भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी साझा की थी। इसके दो घंटे बाद ही पूर्व सांसद के इस्तीफे से जिले की सियासत में फिर हलचल शुरू हो गई।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उन्होंने पार्टी में भीतरघात करने वाले नेताओं को प्रमुख स्थान मिलने और पिछड़े-अति पिछड़े समाज को अपेक्षित सम्मान नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। पोस्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को संबोधित करते हुए लिखा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ वोटिंग करने और संगठन को कमजोर करने वाले नेताओं को प्रथम पंक्ति में स्थान दिया गया, जबकि पिछड़े और अति पिछड़े समाज को पार्टी में स्थान व सम्मान नहीं मिला।
विज्ञापन


ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने टिप्पणी करने से किया इनकार 
इसी से आहत होकर उन्होंने प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से त्यागपत्र देने की बात कही है और इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है। इस घटनाक्रम पर भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने टिप्पणी करने से मना कर दिया। पूर्व सांसद से मुलाकात को औपचारिक बताया। इस्तीफे के मुद्दे पर कोई चर्चा हुई या नहीं, इस सवाल को टाल गए। हालांकि, चर्चा है कि पार्टी नेतृत्व की ओर से वह धर्मेंद्र कश्यप को मनाने या उनकी नाराजगी दूर करने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कश्यप का दावा- बेटी बिथरी से लड़ेगी चुनाव
पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप का एक वीडियो बयान सोशल मीडिया पर शुक्रवार रात वायरल होने लगा। इसमें उन्होंने खुलकर अपने सपा में जाने और बेटी को चुनाव लड़ाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि बेटी कीर्ति कश्यप बिथरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी। सपा के टिकट पर वह चुनाव लड़ेगी ही नहीं, बल्कि जीतेगी भी।

तीन दिन पहले किया था 'टाटा-बाय-बाय'
धर्मेंद्र कश्यप तीन दिन पहले भी अपने 'टाटा-बाय-बाय' वाले बयान को लेकर चर्चा में रहे थे। अब सदस्यता छोड़ने के एलान ने उनके राजनीतिक रुख को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, भाजपा की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पार्टी के आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें पूर्व सांसद का इस्तीफा नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed