फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl was strangled to death then half burnt body was dumped in Ramganga

Bareilly News: प्रेमी के खिलाफ नहीं दिए बयान तो बेटी को गला घोंटकर मारा, रामगंगा में बहाया अधजला शव

Wed, 10 Apr 2024 05:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Apr 2024 05:58 PM IST
सार

भमोरा क्षेत्र से लापता युवती के मामले में नया मोड़ सामने आ गया है। प्रेमी की तहरीर पर पुलिस ने युवती के माता-पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
girl was strangled to death then half burnt body was dumped in Ramganga
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

बरेली के भमोरा क्षेत्र में पुलिस सप्ताहभर से जिस मामले को संदिग्ध मानकर टाल रही थी, उसमें अब प्रेमी की तहरीर पर छात्रा के माता-पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्राथमिक तौर पर गला दबाकर हत्या और अधजला शव रामगंगा में बहाने की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन


दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक परिजन छात्रा से उसके खिलाफ बयान दर्ज कराने पर अड़े थे, जबकि छात्रा इससे मना कर रही थी। बात नहीं मानने पर 27 मार्च की रात छात्रा को उसके पिता, मां, भाई, चाचा व ताऊ ने गला घोंटकर मार दिया। अगले दिन तड़के ही रामगंगा नदी के किनारे उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सुबह होने पर आसपास के लोग जुटने लगे तो अधजले शव को रामगंगा में बहा दिया।
विज्ञापन


इसलिए की हत्या
छात्रा एक युवक से प्रेम करती थी। छह महीने पहले रामगंगा किनारे लगे मेले से वह लापता हो गई थी और देर रात अपने घर पहुंची थी। तब तक छात्रा के परिजनों ने इस युवक के खिलाफ बेटी को अगवा करके दुष्कर्म करने की रिपोर्ट करा दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर धाराओं में रिपोर्ट हुई तो छात्रा ने कोर्ट में बयान दिया कि उसे मतिभ्रम हो गया था। इसमें युवक की कोई गलती नहीं है। इस केस में लगातार तारीख पड़ा रही थी। परिजन चाहते थे कि छात्रा प्रेमी के खिलाफ बयान दे। वह प्रेमी के संपर्क में भी थी। इसलिए परिजनों ने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने शिकायत को किया दरकिनार
छात्रा के गायब होने के बाद प्रेमी ने आईजीआरएस पोर्टल पर झूठी शान में हत्या का आरोप लगाकर उसके माता-पिता आदि पर रिपोर्ट कराने की मांग की थी। भमोरा थाना प्रभारी ट्रेनी आईपीएस डॉ. ईशान सोनी ने जांच कराई तो पता लगा कि छात्रा का परिवार ताला लगाकर फरार हो गया है। पुलिस को उसी दिन रिपोर्ट दर्ज कर लेनी चाहिए थी लेकिन वे छात्रा के प्रेमी को पकड़कर पूछताछ करने लगे। इससे वह घबरा गया। 

उसने आरोप वापस लेने की बात कही। पुलिस का मानना था कि प्रेमी खुद छात्रा के मामले में आरोपी है तो ये परिवार को फंसाने के लिए ऐसा कह रहा है। इस बीच गांव में लगातार ऑनर किलिंग की ही चर्चा थी। लंबी जांच और आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्राथमिक तौर पर हत्या का आरोप सही लग रहा है। विवेचना में जो स्थिति सामने आएगी, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed