फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   From sweepers to pump operators, everyone is busy counting buildings, affecting work in the wards.

Bareilly News: सफाईकर्मी से लेकर पंप ऑपरेटर तक भवन गणना में व्यस्त, वार्डों में कामकाज प्रभावित

Mon, 01 Jun 2026 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
From sweepers to pump operators, everyone is busy counting buildings, affecting work in the wards.
बरेली। जनगणना के प्रथम चरण में इन दिनों भवन गणना का काम चल रहा है। इसमें नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में काम करने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सफाईकर्मी से लेकर पंप ऑपरेटर तक भवन गणना में व्यस्त हैं। इसके चलते वार्डों में कामकाज प्रभावित हो रहा है।आरोप है कि शिकायत के बाद भी ड्यूटी नहीं हटाई जा रही है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों की संख्या कम है, इस वजह से शिक्षकों की संख्या कम होने से नगर निगम के कर्मचारियों को लगाया गया। नगर निगम क्षेत्र के 80 वार्डों में करीब एक हजार से अधिक हाईस्कूल पास कर्मचारियों की ड्यूटी भवन गणना में लगाई गई है।
विज्ञापन

वार्डों में सफाईकर्मी, कार्यवाहक सफाई नायक, माली, निर्माण व प्रकाश, जलकल के कर्मचारियों को इसमें लगाया गया है। इसके चलते वार्डों में निर्माण, प्रकाश, जलापूर्ति का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्रानगर वार्ड के पार्षद सतीश चंद्र कातिब ने बताया कि मामले की शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की गई लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई। इतना होने के बाद भी नगर निगम में भवन गणना की संख्या बहुत कम है।
नक्शा बनाकर देना प्रगणकों को पड़ रहा भारी :-
जनगणना के क्रम में प्रगणकों को भवन गणना का नक्शा बनाकर देना भारी पड़ रहा है। पहले तो एप से भवनों की गणना की जा रही है। उसके बाद वह अपने क्षेत्र में किन जगहों पर जाकर गणना किए हैं उसका नक्शा सफेद कागज पर बनाकर देना पड़ रहा है। इसको बनाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वर्जन : जिन इलाकों में भवन गणना में नगर निगम के कर्मियों को लगाया गया है, वहां काम प्रभावित नहीं होने देंगे। इसको लेकर बैठक करके कर्मियों को निर्देश दिया जाएगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed