{"_id":"67759cf23122b1c1320e8bd0","slug":"formality-being-done-in-the-name-of-burning-wood-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101571-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अलाव जलवाने के नाम पर हो रही खानापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अलाव जलवाने के नाम पर हो रही खानापूर्ति
विज्ञापन
पांच-छह स्थानों को छोड़कर जनता ने अलाव जलाने के दावों को किया खारिज
फरीदपुर। पिछले तीन दिन से पड़ रही शीतलहर और गलन कम नहीं हो रही है। शीतलहर में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर में अलाव जलाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। शाम ढलने के बाद खानापूर्ति के लिए पांच-छह स्थानों पर अलाव जलाएं जाते हैं।
शीतलहर, गलन और ठंडी हवाओं के चलते लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। तीन दिन से पड़ रही गलन कम नहीं हुई है। राहगीरों को राहत के लिए शासन स्तर से तहसील व नगर पालिका को अलाव लगवाने के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन पांच छह स्थानों को छोड़ दिया जाए तो कहीं भी अलाव नहीं जल रहे हैं। नगर में नगर पालिका व तहसील क्षेत्र में तहसील प्रशासन की ओर से पर्याप्त मात्रा में अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे राहगीरों, यात्रियों और अन्य लोगों को आवागमन करने के दौरान ठंड से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
नगर पालिका व तहसील प्रशासन द्वारा नगर व क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में अलाव लगवाने का दावा किया जा रहा है। जनता के अनुसार यह दावे केवल कागजी व फोटो खींचने के लिए हैं। अधिवक्ता बबलू ठाकुर ने बताया कि नगर पालिका में तहसील प्रशासन द्वारा पर्याप्त मात्रा में अलाव लगवाने के दावे केवल कागजी हैं। इसके लिए बकायदे बजट पास किया जाता है। इसके बावजूद पालिका प्रशासन केवल खानापूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन
लाइनपार मठिया की तरफ कोई अलाव नहीं जलवाए जा रहे
नगर के लाइन पर मठिया निवासी विजय सिंह ने बताया कि लाइनपार मठिया की तरफ कोई अलाव नगर पालिका द्वारा नहीं लगवाया जा रहा है। राहगीरों व बेसहारा लोगों को ठंड में बचने के लिए अलाव के कोई इंतजाम नहीं हैं। इधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि नगर में रात्रि में मुख्य जगहों पर पर्याप्त मात्रा में अलाव लगाए जा रहे हैं। संवाद