फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fertilizer arrived after many days, there was a struggle to collect it

Bareilly News: कई दिनों बाद पहुंची खाद, लेने के लिए धक्का-मुक्की

Sun, 01 Dec 2024 03:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer arrived after many days, there was a struggle to collect it
आंवला। सोसायटी के बाहर देर शाम तक डीएपी के लिए परिसर में जमा किसान-संवाद
आंवला। सहकारी समिति पश्चिमी पर शनिवार को काफी दिनों के बाद इफको की डीएपी की रैक पहुंची। टोकन लेने के लिए समिति के बाहर कतार में खड़े किसानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इधर, समिति पर जबरन जिंक या अन्य उर्वरक देने पर किसानों की सचिव व अन्य कर्मियों से कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

सहकारी समिति पश्चिमी पर डीएपी आने पर शनिवार को टोकन लेने के लिए किसानों की भीड़ जुटी। यहां मौजूद किसानों ने बताया कि कई दिन के इंतजार के बाद इफको की डीएपी की रैक आने की सूचना मिली तो वे समिति कार्यालय पर पहुंचे। किसानों को ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद टोकन दिया गया, जिनको टोकन मिला था। उन्होंने शनिवार सुबह आकर डीएपी प्राप्त कर ली। समितियों पर किसानों को जबरन जिंक या अन्य उर्वरक दिए जा रहे हैं, जिससे उनका बजट बिगड़ रहा है। इसको लेकर कहासुनी भी हो गई। दराबनगर गांव के रविंद्र, गुलेली गांव के प्रदीप, मुकेश व फुंदननगर गांव के किसान प्रेमबाबू, महेंद्र ने बताया कि प्रत्येक किसान को दो बोरी डीएपी नैनो के साथ दी जा रही है। अव्यवस्थाओं के चलते धक्का-मुक्की भी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed