फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer's credit card not made for last five months

Bareilly News: पांच माह से नहीं बना किसान का क्रेडिट कार्ड

Sat, 28 Dec 2024 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Farmer's credit card not made for last five months
मीरगंज। पांच माह से किसान क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक के चक्कर काट रहा है, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता की वजह से किसान का क्रेडिट कार्ड नहीं बन सका है। किसान ने मामले में उच्च अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बिल्सा निवासी ईश्वरी प्रसाद ने पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत में बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा, शीशगढ़ में उनका बचत खाता है। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए पांच जुलाई को आवेदन किया। बैंक मैनेजर के कहने पर किसान ने सभी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए। उसके बाद भी उसे पांच माह से चक्कर लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन

किसान का आरोप है कि बैंक मैनेजर व फील्ड ऑफिसर रोजाना उन्हें अगले दिन आने की बात कह कर टाल देते तो कभी कुछ कह कर वापस कर देते हैं। किसान ने जब शिकायत कर दी तो उन्हें लोन देने के लिए साफ-साफ इन्कार कर दिया है। इससे चार माह पहले भी शीशगढ़ के गांव वल्ली निवासी वीरेंद्र पाल ने भी बैंक के अधिकारियों पर केसीसी रिनुअल न करने का आरोप लगाकर शिकायत की थी। वहीं, बैंक मैनेजर मनीष जोशी का कहना है कि किसान की जमीन में कुछ गड़बड़ी है, जिस कारण लोन नहीं दिया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed