{"_id":"5f08d0918ebc3e63cb7ee177","slug":"ex-serviceman-crushed-by-tractor-and-killed-in-a-dispute-of-five-hundred-rupees-bareilly-news-bly412284072","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ रुपये के विवाद में पूर्व सैनिक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ रुपये के विवाद में पूर्व सैनिक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या
विज्ञापन
इरशाद (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, दूसरे पक्ष का भी युवक घायल, दोनों ओर से रिपोर्ट
भुता (बरेली)। थाना क्षेत्र के गांव सिंघाई कला में बृहस्पतिवार देर शाम दो पक्षों के बीच गन्ना खरीद के पांच सौ रुपये वापसी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में भूतपूर्व सैनिक की जान चली गई। आरोप है कि उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया। दूसरी ओर से भी एक युवक घायल हो गया। उसे भी बरेली में भर्ती कराया गया है।
सिंघाई कला में तीन दिन पहले मुशाहिद खां ने गांव के ही अशफाक खां को गन्ना खरीदने के लिए दिए पांच सौ रुपये वापस मांगे तो दोनों पक्षों में कुछ झगड़ा हो गया था। भूतपूर्व सैनिक इरशाद खान ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया था। बृहस्पतिवार शाम इसी बात को लेकर करीम खां, मुशाहिद, नजीम, आशिफ, फिरोज और दूसरे पक्ष के असलम खान, जुनैद, अमजद, दानिश खान, इरशाद आदि में लाठी-डंडे चले, जिसमें करीम खां और दूसरे पक्ष से भूतपूर्व सैनिक इरशाद गंभीर घायल हो गए। आरोप है कि घायल इरशाद पर दबंगों ने ट्रैक्टर भी चढ़ा दिया था। गंभीर हालत में इरशाद को मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार को 50 साल के इरशाद खान की मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट दोनों ओर से दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच व हत्या आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी अपने कब्जे में ले लिया है। इरशाद के परिवार में पत्नी शफीका बानो व तीन बेटे हैं। दो बेटे आर्मी में तथा एक एयरफोर्स में नौकरी कर रहे हैं।

दो पक्षों के झगड़े में पूर्व सैनिक की जान गई है। दूसरे पक्ष के व्यक्ति की हालत भी गंभीर है। रिपोर्ट दर्ज कर ली है। भुता पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन विज्ञापन