फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity connection is a hindrance in the operation of six projects

Bareilly News: छह परियोजनाओं के संचालन में बिजली कनेक्शन का रोड़ा

Sat, 24 May 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Electricity connection is a hindrance in the operation of six projects
विज्ञापन



बरेली। बिजली कनेक्शन न होने के कारण नगर निगम के चार एमआरएफ सेंटर और एक वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के साथ ही यूनानी मेडिकल काॅलेज का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। बिजली कनेक्शन की धनराशि नगर निगम ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को दे दी है, फिर भी देरी हो रही है।
वहीं, कनेक्शन का बजट न होने से 129.50 करोड़ रुपये लागत का यूनानी मेडिकल कॉलेज भी सफेद हाथी की तरह खड़ा है। निर्माण पूरा होने के बाद भी इसका हस्तांतरण नहीं हुआ है। लोक निर्माण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में पत्राचार चल रहा है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने भी नौ मई को प्रमुख सचिव आयुष को पत्र भेजकर बिजली कनेक्शन के लिए बजट मांगा गया है।
विज्ञापन

यह परियोजनाएं फंसी :
80 लाख के एमआरएफ सेंटर एक दिन भी नहीं चल सके
हजियापुर, डेलापीर सब्जी मंडी के निकट, सिठौरा में पानी की टंकी के पास और मिनी बाइपास पर नगर निगम ने करीब 80 लाख रुपये से एक साल पहले एमआरएफ सेंटर बनाए थे। चारों सेंटरों के संचालन के लिए 15-15 किलोवाट के कनेक्शन कराए जाने हैं। इसके लिए 13 जून 2024 को ही 2,89,162 रुपये जमा कराए गए। खाते में रुपये भेजने के बाद भी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने कनेक्शन नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट साल भर से ठप
अक्षर विहार पार्क में 25 लाख रुपये की लागत से 25 केएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट करीब एक साल पहले लगाया गया था। गंदे पानी को उपयोगी बनाए जाने की परियोजना पर अमल इसलिए नहीं हो पा रहा, क्योंकि बिजली का कनेक्शन नहीं है। कनेक्शन के लिए नगर निगम ने 30 दिसंबर 2024 को 33,968 रुपये जमा किए थे। अब तक इंतजार हो रहा है।
यूनानी मेडिकल कॉलेज : 129.5 करोड़ खर्च, एक भी मरीज को नहीं मिला फायदा
हजियापुर में 129.5 करोड़ रुपये की लागत से करीब एक साल पहले बनकर तैयार 100 बेड का अस्पताल और यूनानी मेडिकल कॉलेज अब तक संचालित नहीं हो सका। यहां बिजली कनेक्शन के लिए पौने सात करोड़ रुपये चाहिए। लोक निर्माण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और यूनानी चिकित्सा विभाग के अफसर शासन स्तर तक पत्राचार में व्यस्त हैं। ब्यूरो

जिम्मेदारों की बात
बिजली कनेक्शन के लिए बजट का इंतजार है। इस बीच हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है। बजट मिलते ही अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू हो सकेगा। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है। - अब्बास अली खान, क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी


कनेक्शन में अगर कहीं कोई दिक्कत है तो उसकी जानकारी अधिशासी अभियंताओं से लूंगा। किसी वजह से कनेक्शन अटका है तो उसे जल्द से जल्द दूर कराया जाएगा। - ब्रह्मपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता (शहरी), बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article