फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Due to local fault and repair work, power cuts lasted for five hours in many areas

Bareilly News: लोकल फाल्ट और मरम्मत कार्यों के बीच कई इलाकों में पांच घंटे तक कटौती

Sun, 15 Jun 2025 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Due to local fault and repair work, power cuts lasted for five hours in many areas
बरेली। लोकल फाल्ट और मरम्मत के कार्यों के बीच शनिवार को भी शहर के लोगों ने बिजली कटौती झेलनी पड़ी। कई इलाकों में पांच घंटे तक बिजली गुल रही। सुभाषनगर, सीबीगंज, किला, कुतुबखाना, सिविल लाइंस द्वितीय, मिशन कंपाउंड, हरूनगला, जगतपुरा उपकेंद्रों के इलाकों में ज्यादा समस्या रही।
विज्ञापन

इन दिनों तापमान ज्यादा होने के कारण बिजली की मांग बढ़ गई है। उपकेंद्र ओवरलोड होने लगे हैं। कई फीडर ओवरलोडिंग के कारण ट्रिप कर रहे हैं। शनिवार को कुतुबखाना कोहाड़ापीर फीडर कई बार ट्रिप हुआ। हरूनगला का रामगंगानगर और इज्जतनगर का वीर सावरकरनगर फीडर भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

हरूनगला उपकेंद्र की कावेरी कॉलोनी में पांच घंटे तक आपूर्ति ठप रही। कुतुबखाना उपकेंद्र का इंसुलेटर जलने के कारण आपूर्ति ठप हो गई। शाहदाना और सिविल लाइंस द्वितीय से जुड़े पुराना शहर के कटरा चांद खां, नवादा शेखान, बालजती, आजाद नगर, पुराना रोडवेज बस अड्डा, सूफी टोला इलाकों में भी ट्रिपिंग और कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कुछ स्थानों पर शनिवार को मरम्मत के काम भी कराए गए। इस दौरान शटडाउन के कारण उपभोक्ताओं ने कटौती का सामना किया। अधिशासी अभियंता वर्टिकल 11 केवी व एचटी लाइन सुरेंद्र गौतम ने बताया कि कुछ स्थानों को छोड़कर शेष शहर में आपूर्ति सामान्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed