फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Doctor booked for misdeed with a minor girl in Shahjahanpur

झोलाछाप डॉक्टर पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 11 Nov 2018 01:07 PM IST
भाषा, शाहजहांपुर
भाषा, शाहजहांपुर Updated Sun, 11 Nov 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
Doctor booked for misdeed with a minor girl in Shahjahanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर
शाहजहांपुर जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर ने अपने क्लीनिक पर काम करने वाली महिला की नाबालिग बेटी को, कथित रूप से बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि खजुरिया नगला में रहने वाली एक महिला घटिया घाट फर्रुखाबाद में एक झोलाछाप डॉक्टर विनोद कुशवाहा के यहां मरीज आदि ले जाती है। गत सात नवंबर को आरोपी उस महिला के घर आया और उसकी 16 वर्षीय बेटी को अपने साथ ले गया। 

सूत्रों ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आरोपी के क्लीनिक पर मां बेटी का आना जाना था इसलिए किशोरी उसके साथ चली गई। उसने घटिया घाट स्थित अपने क्लीनिक पर ले जाकर किशोरी को बंधक बनाया और उसके साथ दुराचार किया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी डॉक्टर किशोरी को अगले दिन सुबह बघार पुल पर छोड़कर भाग गया। पुलिस अधीक्षक एस. चिनप्पा के आदेश पर कल शाम इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed