{"_id":"64c2cb76b455df2fe00ef2d4","slug":"demand-to-find-the-missing-girl-protested-in-the-police-station-aonla-news-c-4-1-bly1032-215635-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लापता युवती को खोजने की मांग, थाने में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लापता युवती को खोजने की मांग, थाने में दिया धरना
Fri, 28 Jul 2023 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज। नौ दिन पहले लापता हुई युवती को खोजने की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को अलीगंज थाने का घेराव कर दिया। दोपहर 11 बजे से देर रात थाने में हंगामा होता रहा। सूचना पर एसडीएम और सीओ भी पहुंच गए। युवती को जल्द खोजने का आश्वासन मिलने पर देर रात आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। लापता युवती के पिता ने बताया कि बेटी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। 19 जुलाई को वह अपने भाई के साथ कॉलेज गई थी। भाई उसे कॉलेज के गेट पर छोड़कर घर चला आया। देर शाम तक जब बेटी घर नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की गई। पता चला कि गांव का रहने वाला एक युवक फुसलाकर उसे साथ ले गया है।
19 जुलाई को देर शाम अलीगंज थाने में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने मामला बिशारतगंज क्षेत्र का बताकर टरका दिया। बिशारतगंज थाने में भी कोई कार्यवाही न होने के बाद उन्हें फिर अलीगंज थाने आना पड़ा। दूसरे दिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। नौ दिन बीतने के बाद भी अब तक पुलिस बेटी को खोज नहीं पाई है।
कार्रवाई न होने पर बृहस्पतिवार को परिजनों ने महंत विजयदेव नाथ के साथ थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया मगर वह लड़की को आज ही खोजने की मांग पर अड़ गए। इसको लेकर वहां हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंचे आंवला एसडीएम गोविंद मौर्य और सीओ डॉ. दीपशिखा ने भी उन्हें समझाया। रात करीब नौ बजे परिजन थाने से गए। महंत विजयदेव नाथ ने सीओ से कहा कि अगर लड़की तीन दिन में नहीं मिली तो फिर से थाने में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
परिजन बोले दो साल से बेटी को परेशान कर रहा आरोपी
लड़की के पिता ने बताया कि गांव का रहने वाला शादीशुदा युवक बेटी को परेशान करता था। इसकी शिकायत उसके परिजनों से भी की गई थी मगर वह नहीं माना। उन्होंने बताया कि बेटी के लापता होने के बाद जब उसके कमरे की तलाशी ली गई तो वहां एक मोबाइल फोन मिला। फोन में जो सिम पड़ी थी वह आरोपी के नाम पर रजिस्टर्ड है। उन्होंने बताया कि आरोपी ही बेटी को फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए 22 जुलाई को हिरासत में लिया था। इसके बाद उसे छोड़ दिया।
वर्जन: अलीगंज और बिशारतगंज थाने के पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम बनाकर युवती की तलाश कराई जा रही है। जल्द उसे खोज लिया जाएगा। - डॉ. दीपशिखा सिंह, सीओ आंवला