फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deadly attack on cloth merchant, FIR against 11

Bareilly News: कपड़ा व्यापारी पर जानलेवा हमला, 11 पर एफआईआर

Sat, 21 Sep 2024 06:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on cloth merchant, FIR against 11
- दो बेटियों से छेड़खानी का आरोप, पुलिस ने शुरू की छानबीन
विज्ञापन

भमोरा। दुकान बंद करके घर लौट रहे कपड़ा व्यापारी पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। उसको लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यापारी के बेटे ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करने व बहनों से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए आठ नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का कहना कि उसके पिता गांव के बाजार में कपड़ों की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार रात 9:15 बजे वह दुकान बंद करके उसकी दो बहनों के साथ घर लौट रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान बाजार में पहले से घात लगाए बैठे अंशुल गुप्ता, देवांश गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुनील गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, गोपाल गुप्ता, रितिक गुप्ता और विकास गुप्ता आदि ने उन पर लाठी-डंडे, चाकू और फरसा से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

युवक ने बताया कि आरोपियों ने उसकी बहनों के साथ छेड़खानी भी की। उनके कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर गांव के कई लोग पहुंच गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। उसने बताया कि आरोपियों ने दो माह पहले एक शिक्षक के साथ मारपीट कर दी थी। उसके पिता ने शिक्षक को बचाने की कोशिश की थी। इस वजह से आरोपी उसके पिता से रंजिश मान रहे थे। वह शुक्रवार सुबह अपने पिता को लेकर थाने आया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों पक्षों की दुकानें है। उनका किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है। इस वजह से उनके बीच मारपीट हो गई। एक दुकानदार को लाठी-डंडे लगने से ज्यादा चोटें आई हैं। उसके बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed