फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   daughter-in-law broke her promise to her mother-in-law and married with officer in bareilly

UP News: नौकरी पाने के बाद बहू ने सास से किया वादा तोड़ा, अपने ही विभाग के अफसर से रचाया विवाह

Fri, 30 May 2025 07:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 May 2025 07:13 PM IST
सार

बरेली में एक महिला ने नगर आयुक्त से अपनी बहू के खिलाफ शिकायत की है। आरोप लगाया कि बहू को मृतक आश्रित कोटे से बहू ने नौकरी पाई। इसके बाद उसने विभाग के ही अफसर से विवाह कर लिया। जो वादा किया था, उसे नहीं निभाया। 

विज्ञापन
daughter-in-law broke her promise to her mother-in-law and married with officer in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बरेली में अपने ही विभाग के अफसर से लिपिक ने विवाह रचा लिया, लेकिन अपनी पूर्व सास से किया वादा नहीं निभाया। सास ने नगर आयुक्त से शिकायत की तो मामला सुर्खियों में आ गया। नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त को मामले की जांच सौंपी है। विवाह करने वाले अधिकारी पूर्व में इसी नगर निगम में तैनात रहे। 

विज्ञापन


सास की ओर से की गई शिकायत के मुताबिक, नगर निगम में सेवारत रहे उनके पति की 21 मई 2015 को मौत हो गई थी। उनके स्थान पर मृतक आश्रित कोटे से बेटे को नौकरी मिली थी। बेटे के बीमार होने पर उन्होंने 12 लाख रुपये लोन लिया, पर उसे बचा नहीं पाईं। वर्ष 2018 में उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद पुत्रवधू को नौकरी मिली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जनसेवा केंद्र में फर्जीवाड़ा: बरेली में 10वीं पास चला रहा था फर्जी आधारकार्ड बनाने का रैकेट, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, पुत्रवधू ने नौकरी हासिल करते वक्त अपर नगर आयुक्त के यहां शपथपत्र दाखिल कर कहा था कि वह अपने सेवाकाल अथवा जीवित रहने तक अपनी सास की देखभाल करती रहेगी और लोन अपने वेतन से अदा करेगी, लेकिन अब किस्त नहीं दे रही है। उसने दूसरी शादी कर ली है। यह आचरण कर्मचारी सेवा नियमावली का उल्लंघन है। शपथपत्र की प्रति के साथ शिकायत की गई है। इसमें विवाह की तस्वीरें भी लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed