फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inter-state gang making fake Aadhaar cards busted in Bareilly

जनसेवा केंद्र में फर्जीवाड़ा: बरेली में 10वीं पास चला रहा था फर्जी आधारकार्ड बनाने का रैकेट, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 30 May 2025 05:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 May 2025 05:28 PM IST
सार

बरेली में सीबीगंज के बाद अब भोजीपुरा में जनसेवा केंद्र की आड़ में फर्जी दस्तावेज बनाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जनसेवा केंद्र पर छापा मारकर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Inter-state gang making fake Aadhaar cards busted in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज में कार्रवाई के बाद लगातार दूसरे दिन भोजीपुरा पुलिस व एसओजी ने पचदौरा दोहरिया गांव में फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर फर्जी जाति व आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और स्टांप पेपर तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

विज्ञापन


एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने भोजीपुरा के गांव पचदौरा दोहरिया में अजहरी जनसेवा केंद्र व आधार कार्ड केंद्र पर शुक्रवार सुबह छापा मारा। पुलिस ने केंद्र संचालक मोहम्मद फहीम उर्फ गुड्डू व उसके सहयोगी जियाउल मुस्तफा निवासी पचदौरा दोहरिया को जाली प्रमाणपत्र बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। जियाउल मुस्तफा ने इंटर के बाद नीट की तैयारी की थी। पिछले छह महीने से वह जनसेवा केंद्र चला रहा था, जबकि मोहम्मद फहीम हाईस्कूल पास है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में भाजपा नेता चला रहा था जाली प्रमाणपत्र बनाने का रैकेट, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


650 से अधिक आधार कार्ड बनाए
एसपी ने बताया कि ये लोग अब तक 650 आधार कार्ड बना चुके थे। पुलिस को इनसे एक लैपटॉप, एक पीवीसी कार्ड मशीन, एक मॉनिटर, एक सीपीयू, दो प्रिंटर स्कैनर, एक कैमरा, एक वेब कैमरा, कैमरा स्टैंड, एक बड़ी फिंगरप्रिंट मशीन, दो छोटे थंब स्कैनर, दो कैमरा, तीन मोबाइल फोन, 20 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, 15 फर्जी निवास प्रमाण पत्र, 5 फर्जी आय प्रमाण पत्र, 15 फर्जी स्टांप पेपर, एक बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की फर्जी मार्कशीट, यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की फर्जी मार्कशीट, 20 फर्जी आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, 44 ब्लैक प्लास्टिक आधार कार्ड, एक फर्जी वोटर आईडी, झारखंड जाति प्रमाण पत्र 4, दिल्ली के निवास प्रमाण पत्र 6, यूपी निवास प्रमाण पत्र, 300 यूपी जाति प्रमाण पत्र 2, यूपी जन्म प्रमाण पत्र नया प्रारूप के 93 व पुराने प्रारूप के 86 जन्म प्रमाणपत्र बरामद हुए हैं।
 

नौकरी से निकाला गया तो शुरू कर दिया फर्जीवाड़ा 
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मोहम्मद फहीम 2012 से 2019 तक और 2023 से 2024 तक बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में आधार कार्ड बनाने का काम करता था, वहां उसे 10,500 रुपये वेतन मिलता था। इसके बाद एक नए आधार कार्ड पर 18 रुपये और अपग्रेड पर 13 रुपये कमीशन मिलने लगा। यह लोग आधार कार्ड बनाने के अलग से 100 रुपये ले लगे। इसकी किसी ने यूआईडीएआई (यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) में शिकायत कर दी, इसपर इसे निलंबित कर दिया गया। 

निलंबित होने के बाद फहीम ने अपना आधार कार्ड जनसेवा केंद्र खोल लिया, जहां उसने जियाउल मुस्तफा को भी साथ रख लिया। फिर दोनों मिलकर फर्जी डॉक्यूमेंट बनाने का काम करने लगे। इससे ये लोग हर महीने लाखों रुपये कमाते थे। जियाउल मुस्तफा ने इंटर के बाद नीट की तैयारी की थी। पिछले छह महीने से वह जनसेवा केंद्र चला रहा था, जबकि मोहम्मद फहीम हाईस्कूल पास है।

इजिप्ट-तुर्किये से डोमेन लेकर बनाते थे आधार कार्ड
पुलिस के मुताबिक ये लोग इजिप्ट और तुर्किये से डोमेन लेकर एक वेबसाइट से एक बार में 100 रुपये का रिचार्ज करवाते हैं और उससे 10 आधार कार्ड तैयार करते हैं। एक आधार कार्ड की कीमत 1000 रुपये होती है। एक मिनट से भी कम समय में आधार कार्ड बनकर तैयार हो जाता है। ये कार्ड इतने असली लगते हैं कि असली और नकली का फर्क कर पाना मुश्किल होता है।

धंधेबाजों के साथियों का पता करेगी पुलिस : एसपी
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि इस केंद्र पर सभी तरह के फर्जी प्रमाणपत्र तैयार होते थे। पुलिस को जब सूचना मिली तो पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इनके गिरोह में कोई और साथी होंगे तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed