{"_id":"58b5d9034f1c1bbe1c8311c8","slug":"wholesale-gasoline-will-be-11-players-jail-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली पेट्रोल के 11 खिलाड़ी आज जाएंगे जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली पेट्रोल के 11 खिलाड़ी आज जाएंगे जेल
बरेली
Updated Wed, 01 Mar 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं रोड पर देवचरा में स्नेह कोल्ड स्टोरेज में नेफ्था से पेट्रोल बनाकर कई करोड़ का धंधा करने वाले शहर के बड़े कारोबारी केके गुप्ता, उनके बेटे सौरभ गुप्ता समेत ग्यारह लोगों के खिलाफ डीएम की अनुमति मिलते ही आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 और भारतीय दंड संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कारोबारी के पार्टनर वीरेंद्र पाल समेत सात लोगों को जिन्हें सोमवार की रात गिरफ्तार किया गया है उन्हें बुधवार को जेल भेजा जाएगा। बाकी अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के उस हिस्से को सील कर दिया है, जहां तेल का खेल चल रहा था। चार टैंकर जब्त कर लिए गए हैं।
सोमवार रात देवचरा स्थित स्नेह कोल्ड स्टोरेज से 55 हजार लीटर अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ के साथ सात लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस को मौके पर चार टैंकर मिले थे। इनमें से दो में तेल था। एक टैंकर से तेल भूमिगत टैंक में उतारा जा रहा था। जिला पूर्ति अधिकारी केएल तिवारी ने मौके पर पहुंचकर अपनी निगरानी में टीम से मिलावटी तेल के नमूने इक ट्ठा कराए।
अब तक ये पकड़े गए
1- वीरेंद्र पाल पुत्र रामलाल निवासी निगोही, शाहजहांपुर
2- धर्मवीर यादव पुत्र बृजपाल सिंह यादव, अटलपुरम् कॉलोनी, सुभाषनगर
3- विजय प्रकाश पुत्र नैन सिंह, निवासी बिचपुरी हिमायतपुर, थाना अलीगंज
4- रिजवंत सिंह पुत्र सोभरन, निवासी मोहल्ला गुलशन नगर, नवाबगंज
5- विजय प्रकाश पुत्र होरीलाल, निवासी ग्राम संडा, थाना निगोही, शाहजहांपुर
6- धर्मवीर पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम भोलापुर, थाना भमौरा
7- कुलदीप पुत्र पूरन सिंह निवासी जोरा मकरंदपुर, थाना नवाबगंज
गुजरात कनेक्शन
गुजरात के अंतनगर के शंभू भाई पुत्र मादा भाई को भी पुलिस ने नामजद कर तलाश शुरू कर दी है। उनके टैंकर से तेल गुजरात से कोल्ड स्टोरेज में आया था। साफ है कि तेल का काला कारोबार करने वालों को शंभू भाई ही नेफ्था सप्लाई कर रहे थे।
विज्ञापन
वर्जन
बुधवार को आरोपियों को जेल भिजवा दिया जाएगा। बाकी आरोपियों की तलाश में रात को दबिश दी जाएगी। डीएम को अनुमति के लिए जो तहरीर भेजी गई थी, उसमें एक आरोपी का नाम शामिल होने से रह गया था। विवेचना में उसका नाम बढ़ जाएगा - यमुना प्रसाद, एसपी, देहात।