फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sub Inspector committed suicide in Bareilly

बरेली: दारोगा ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, कारणों का खुलासा नहीं

Mon, 26 Nov 2018 05:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 26 Nov 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
Sub Inspector committed suicide in Bareilly
मृतक दारोगा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
एटा के थाना मारहरा में तैनात दरोगा सत्यवीर सिंह त्यागी ने सोमवार को बारादरी थाने के अपने सरकारी क्वार्टर में रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक डायरी में लिखे सुसाइड नोट में दरोगा ने खुदकुशी के पीछे थाना बारादरी में बतौर हेड मोहर्रिर अपनी तैनाती के दौरान मालखाने से लाखों की नगदी के गायब होने का जिक्र किया है और इस गड़बड़ी के लिए होमगार्ड वेदप्रकाश को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन




एसएसपी ने होमगार्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश के साथ एसपी सिटी की अगुवाई में पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। आरोपी होमगार्ड वेदप्रकाश दो महीने पहले से ऑटो लिफ्टर गैंग चलाने के आरोप में जेल में है।
विज्ञापन


अमरोहा के आदमपुर में जेपीनगर कॉलोनी के मूल निवासी सत्यवीर सिंह मई 2017 में प्रोन्नत होकर हेड मोहर्रिर से दरोगा बने थे। बतौर हेड मोहर्रिर वह इस दौरान थाना बारादरी में तैनात थे। यहीं से अगस्त में उन्हें पीटीसी मुरादाबाद में ट्रेनिंग को भेजा गया। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें एटा के थाना मारहरा में तैनाती दी गई थी। थाना बारादरी के मालखाने का चार्ज हैंडओवर करने के लिए वह अप्रैल में मारहरा थाने से रवानगी लेकर थाना बारादरी आ गए थे। इसके बाद वह मूल तैनाती पर वापस नहीं गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने के स्टाफ के मुताबिक कई दिनों से वह काफी तनाव में थे। सोमवार को दोपहर 11.30 बजे सत्यवीर को थाने के हेर मोहर्रिर बलराम के साथ सदर मालखाने में मिलान के लिए जाना था, लेकिन वह आए नहीं। थाने का स्टाफ दोपहर दो बजे उनके आवास पर पहुंचा तो दरवाजा बंद था। दोपहर बाद तीन बजे पीछे की खिड़की से झांककर देखने पर अंदर सत्यवीर का लहूलुहान शव पड़ा दिखा।

सत्यवीर ने आत्महत्या के लिए रिवाल्वर भी मालखाने से निकाली थी। अधिकारियों को सूचित करने के बाद खिड़की की जाली काटकर अंदर घुसे सिपाहियों ने क्वार्टर के दरवाजे खोले। इसके बाद एसएसपी मुनिराज जी., एसपी सिटी अभिनंदन सिंह और सीओ थर्ड अशोक कुमार मीना ने घटनास्थल का जायजा लिया। 

'यह दुखद घटना है। सुसाइड नोट में दरोगा ने मालखाने से नकदी के गायब होने और परिवार में पत्नी की बीमारी से मौत से अवसाद की बात का जिक्र किया है। मामले की जांच करा रहे हैं। होमगार्ड वेद प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।' - मुनिराज जी., एसएसपी बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed