फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maula is so happy that given to Flower B, divorce

मौला तो मस्त है कि फूल बी को दे दिया तलाक

Thu, 30 Mar 2017 01:19 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 30 Mar 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Maula is so happy that given to Flower B, divorce
Maula is so happy that given to Flower B, divorce - फोटो : बरेली, अमर उजाला
एक बीबी के होते हुए मौला बख्श  ने फूल बी को गुमराह कर उससे भी दो साल पहले निकाह कर लिया। मूंगफली बेचने वाले मौला को इतना तो पता है कि मुसलमान एक से अधिक शादी कर सकता है और बोल कर या स्टांप पर लिखवा भर देने से तलाक भी आसानी से हो जाता है। दुधमुंहें बच्चे की मां फूल बी अब उसे पसंद नहीं थी इसलिए उससे छुटकारा चाहता था। वकील से मशविरा किया और  स्टांप पर तलाकनामा लिखवा लिया। इस पर फूल बी का अंगूठा लग चुका है। इस तरह फूल बी उसके जीवन से बाहर हो गई। उसकी गोद में मौला बख्श का दुधमंहा बच्चा है। अगला ठिकाना नहीं पता।  बुरका सरका कर बांह पर  पड़े नीले निशान दिका कर बता रही है ये पिटाई के साक्ष्य हैं। पीठ में भी ऐसे ही निशान हैं। उसका कहना है कि तलाक के लिए पति और सास ने पीटकर दबाव बनाया। उधर, मौला कहता है कि तलाक उसने मांगी थी इसलिए दे दी। मौला के पास एक और बीवी है लेकिन  फूल बी तो बेघर हो गई। 
विज्ञापन

 तलाक की ये लिखत पढ़त सात दिन पहले हो चुकी। तब से फूल बी अपने दो महीने के मासूम के लिए भटक रही जो मौला ने अपनी औलाद बता कर रख लिया था।  थाने पहुंची तो हल्का इंचार्ज ने पंचायत कराकर बच्चा वापस दिलवा दिया है। पहली पत्नी से मौला का ढाई साल का बेटा है। फूल बी का कहना है कि निकाह के वक्त उसने पहले निकाह की बात नहीं बतायी थी। दो साल तक उसे  परिवार के साथ रखा। आरोप है कि 23 मार्च को  वकील के पास ले गया और स्टांप पर उसके दस्तखत और अंगूठा निशानी लेकर तलाक दे दिया। तीन दिन पहले उसके बेटे को छीनकर उसे घर से निकाल दिया गया। तब से महिला बच्चा दिलवाने के लिए थाना के चक्कर लगा रही थी। बुधवार को पंचायत हुई, मोहल्ले वालों के दबाव में शौहर ने बेटा वापस कर दिया पर पत्नी को साथ रखने के लिए राजी नहीं है। 
विज्ञापन

38 वर्षीय मौलाबक्श ने छह साल पहले  पीलीभीत की शबाना बी से निकाह किया। दो साल पहले वह  पीलीभीत के बंडा गया जहां की  फूल बानो से निकाह कर लाया। बुधवार को समझौते के लिए पहुंचे मौलाबख्श, पहली पत्नी शबाना और अन्य के सामने फूल बानो ने आरोप लगाया कि निकाह के कुछ समय के बाद ही पति और सास उसे पीटने लगे थे। उस पर तलाक देने का दबाव बनाकर घर से निकल जाने को कहते। हालांकि उसने शौहर की पहली पत्नी पर कोई आरोप नहीं लगाया। इस मामले में मौलाने समझौता करा रहे हल्का इंचार्ज कैलाश सिंह से कहा कि उसने फूल बानो की मर्जी से उसे तलाक दिया है। फूल बानो रो-रोकर अपना बेटा मांगने लगी, उसे बच्चा दिला दिया गया। फूल बानो के मायके में सिर्फ भाई हैं। निकाह के बाद से उनसे कोई वास्ता नहीं है। वह थाना में रोते हुए सबसे अपनी रोटी-पानी के इंतजाम के लिए मिन्नते करती रही पर इसका पुलिस और पंचायत कोई समाधान नहीं निकाल सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed