{"_id":"58f90bfe4f1c1bec41470578","slug":"kisan-express-in-bareilly-scandal-over-cancellation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में किसान एक्सप्रेस रद्द होने पर बरपा हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली में किसान एक्सप्रेस रद्द होने पर बरपा हंगामा
बरेली।
Updated Fri, 21 Apr 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Kisan Express in Bareilly Scandal over cancellation
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर और अंबाला के बीच बृहस्पतिवार को कोयले से भरी मालगाड़ी पटरी से उतर जाने के बाद इस रूट का रेल संचालन ठप हो गया। लखनऊ की तरफ से आ रही किसान एक्सप्रेस को बरेली में ही रद्द कर दिया गया। बीच से ही यात्रा रुक जाने पर यात्रियों ने जंक्शन पर खासा हंगामा किया।
हरदोई निवासी यात्री चंदन और रामवीर ने बताया कि वह जरूरी काम से अमृतसर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही गाड़ी निरस्त हो जाने से उन्हें बेहद दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई अन्य यात्रियों का भी यही कहना था कि अचानक ट्रेनें निरस्त कर देने से यात्रियों को होने वाली परेशानी को रेलवे प्रशासन को भी समझना चाहिए।
स्टेशन अधीक्षक चेतन स्वरूप शर्मा ने बताया कि किसान एक्सप्रेस को बरेली में रद कर दिया गया है, इसके अलावा सियालदाह समेत कई गाड़ियों को रूट बदलकर गुजारा गया। आगे जैसे भी आदेश आएंगे, उसके अनुसार काम किया जाएगा।
विज्ञापन
हादसे के बाद पहले दिन चली राज्यरानी
बीते दिनों रामपुर में बेपटरी हुई राज्यरानी एक्सप्रेस आज बृहस्पतिवार को पहले दिन मेरठ से लखनऊ के लिए चली। इसमें पहले की तरह दैनिक यात्री काफी संख्या में सवार थे, लेकिन जब दुर्घटना स्थल आया तो यात्रियों के दिल में धुकधुक हो रही थी। गाड़ी यहां से सही सलामत गुजर जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
बाघ एक्सप्रेस में मिला लावारिस बैग
हावड़ा से चलकर काठगोदाम जा रही बाघ एक्सप्रेस बृहस्पतिवार दोपहर के समय बरेली जंक्शन पर आकर रुकी। शाहजहांपुर स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि इंजन से पीछे दूसरे नंबर के कोच में एक लावारिस बैग रखा है। कंट्रोल रूम के मैसेज पर ट्रेन को बरेली रुकने पर आरपीएफ और जीआरपी ने इस बैग को बरामद किया, लेकिन उसमें कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं निकली, जिससे सबने राहत की सांस ली।