फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jchcha- baby girl died in hospital of struggle

महिला अस्पताल में तड़पकर मर गए जच्चा- बच्चा

Sun, 24 Jul 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 24 Jul 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में स्टॉफ की लापरवाही से एक और गर्भवती महिला ने गर्भ में पल रहे एक बच्चे के साथ दम तोड़ दिया। इससे पहले उसने लेबर रूम के फर्श पर ही अपनी पहली बच्ची को जन्म दिया था। महिला को 24 घंटे पहले महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसे अस्पताल प्रशासन बेड तक नहीं दे सका। खून भी तब चढ़ाया जब महिला ने एक बच्चे को जन दिया। हंगामे की आशंका पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। जेडी हेल्थ डॉ. सुबोध शर्मा और सीएमएस डॉ. अलका शर्मा भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने जांच के आदेश दिये हैं। 
विज्ञापन

मीरगंज हल्दी कला गांव के रहने वाले घनश्याम की पत्नी नेमवती (23) शुक्रवार को शाम 4 बजे जिला महिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। इन्हें मीरगंज स्वास्थ्य केंद्र से रिफर किया गया था। नेमवती का हीमोग्लोबिन 8 प्वाइंट था और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में गर्भ में दो बच्चे उल्टे होने की पुष्टि हुई थी। पति और परिजनों का आरोप है कि कल शाम से लेकर शनिवार तक उसे बेड नहीं दिया गया। वह लेबर रूम में ही टहलती और कुर्सी पर बैठती रही। डॉक्टरों ने खून मंगवाया था ताकि आपरेशन हो सके, लेकिन खून का इंतजाम नहीं हो सका। इससे डॉक्टरों ने आपरेशन नहीं किया। शनिवार को आशा के साथ पति ने एक यूनिट खून का इंतजाम किया। लेकिन डॉक्टरों ने खून नहीं चढ़ाया। रात नौ बजे अचानक महिला को दर्द शुरू हो गए और एक बच्चे का जन्म फर्श पर ही हो गया। एक बच्चे के जन्म के बाद डॉक्टरों ने खून मंगवाकर चढ़ाया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन

महिला गंभीर एनीमिया से पीड़ित थी। एक बच्चे के जन्म के बाद उसका हार्ट फेल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। लापरवाही की बात सामने आ रही है। जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अलका शर्मा, सीएमएस 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed