{"_id":"58e3f9ee4f1c1bf5465b65f5","slug":"divorce-will-be-punished-if-the-daughter-is-born","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी पैदा होने पर तलाक गुनाह, सजा खुदा देगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी पैदा होने पर तलाक गुनाह, सजा खुदा देगा
बरेली।
Updated Wed, 05 Apr 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Divorce will be punished if the daughter is born
- फोटो : Divorce will be punished if the daughter is born
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी पैदा होने पर भी तलाक के मामले सामने आने पर इस्लाम में औरतों की स्थिति को लेकर तमाम सवाल उठ रहें हैं। इस मुद्दे पर शहर के कुछ दानिश्वर उलमा के अनुसार इस्लाम में औरत की बड़ी अहमियत और बड़ा मकाम हासिल है। यहां तक कि उसके पैरों के नीचे जन्नत मानी गई है।
अरब में 1600 साल पहले जिसके घर में बेटी पैदा होती थी उस घर को और औरत को मनहूस समझा जाता था। लोग लड़की पैदा होने के बाद उसको जिंदा दफना देते थे, मगर बाद में पैगंबरे इस्लाम ने इसके खिलाफ एक बड़ा आंदोलन चला कर बताया कि जिसके घर में लड़की पैदा होती है, वो जहमत नहीं बल्कि खुदा की रहमत होती है। उस लड़की के नसीब से खुदा पूरे परिवार में खुशहाली देता है।
तंजीम उलमा इस्लाम के महासचिव मौलाना शहाबउद्दीन रजवी ने कहा कि जो लोग लड़की पैदा होने पर बीवी को तलाक दे देते हैं, घर के बाहर कर देते हैं या परेशान करते हैं ऐसे मर्द शरीयत की रोशनी में सख्त गुनाहगार हैं। उनको अपने सामने पैगंबरे इस्लाम की सीरत और किरदार को रखना चाहिए। ऐसे लोग इस्लाम से पहले अरब की जिहालत को जिंदा रखना चाहते हैं जो इस्लामी तारीख के खिलाफ हैं। उन्हें खुदा के यहां सख्त सजा मिलेगी।
विज्ञापन
मंजरे इस्लाम दरगाह आला हजरत के मुफ्ती डा. एजाज अंजुम ने कहा है कि लड़की या लड़का पैदा होना कुदरत की बात है अल्लाह की मर्जी है। इसमें मर्द या औरत की कोई कमी नहीं है। लड़की पैदा होने पर अगर मर्द ने बीवी को तलाक देना कुदरत या अल्ला की मर्जी के खिलाफ आवाज उठाना है। रसूल का फरमान है कि हलाल चीजों में अगर कोई सबसे बुरी चीज है तो वो तलाक है।
खानकाह वामिकी के सज्जादानशीन मौलाना सय्यद असलम मियां वामिकी का कहना है कि हर इंसान को चाहिए कि वो अल्ला की मर्जी पर खुश रहे है और कुदरत पर यकीन करे। लड़का या लड़की के दुनिया में आने पर बीवी को दोष देना या तलाक देना गुनाह है और खुदा की रजा पर नाखुशी जाहिर करना है। ऐसा करने वालों को खुदा इसकी सजा देगा।