{"_id":"d73ef3ba661a02a3920c09b9c4b805d6","slug":"crime-hindi-news-788","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंवला चेयरमैन पर लगाया बलात्कार का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंवला चेयरमैन पर लगाया बलात्कार का आरोप
बरेली
Updated Wed, 17 Jun 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद आंवला के समाजवादी पार्टी के चेयरमैन आबिद अली पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक को जांच के आदेश दिए हैं। एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव का कहना है कि जांच के बाद ही इस मामले में कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
महिला ने आईजी से शिकायत करके कहा है कि मंगलवार को चेयरमैन के टू व्हीलर के शोरूम पर बाइक की सर्विस कराने के लिए गई थी। परिवार का एक व्यक्ति और उसके साथ था। इस दौरान चेयरमैन ने उसे इशारा करके बुला लिया। उनके साथ मौजूद व्यक्ति ने कहा कि जैसे साहब कहते हैं वैसे करो। चेयरमैन ने शोरूम में ही उसके साथ बलात्कार किया और मुंह खोलने की कोशिश करने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाए। आईजी ने महिला को एसएसपी के पास भेज दिया। एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक आंवला को जांच करने के आदेश दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक एसएस पवार ने बताया कि महिला की आम शोहरत अच्छी नहीं है। उधर चेयरमैन आबिद अली ने बताया कि वह महिला को जानते तक नहीं है। महिला जिस समय की घटना बता रही वह उस समय कोतवाली में हो रही शांति कमेटी की बैठक में था। यह मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश है। मामले की निष्पक्ष जांच होने पर दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन