फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

आदेश गुर्जर और आदित्य अब घोषित दलाल

Tue, 05 May 2015 02:02 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 05 May 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन

फर्जी पतों के प्रमाणपत्रों के जरिये सेना में भर्ती कराने के मामले में मेरठ के दलाल आदेश गुर्जर और रिटायर्ड मेजर आदित्य चौहान का नाम सामने आने के बावजूद पुलिस भले ही उन्हें गिरफ्तार न कर पाई हो लेकिन सेना ने अपनी दलालों की सूची में दोनों का नाम शामिल कर लिया है। इसके बाद सेना की ओर से घोषित दलालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। यह सूची सेना भर्ती कार्यालय पर चस्पा की गई है। भर्ती के लिए आने वाले युवाओं को इन दलालों के झांसे में आने से बचने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन

पिछले साल सितंबर में हुई सेना भर्ती में आदेश गुर्जर और आदित्य चौहान के नाम सामने आए थे। इन दोनों ने कई युवाओं से मोटी रकम ऐंठकर उन्हें फर्जी पतों पर सेना में भर्ती करा दिया था। आर्मी इंटेलिजेंस ने इस फर्जीवाड़े का खुलासा किया जिसके बाद कई लोगों की धरपकड़ हुई। अब सात मई से शुरू हो रही भर्ती को लेकर सेना बेहद सतर्क है। सैन्य अफसरों ने भर्ती में गड़बड़ी रोकने के लिए खास इंतजाम किए हैं। दलालों पर नजर रखने के लिए आर्मी की इंटेलिजेंस सक्रिय हो गई है। भर्ती के दौरान नए और पुराने दलालों पर लगातार नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस-प्रशासन की मदद से भरतौल में भर्ती स्थल तक जाने वाले रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। सेटेलाइट और नकटिया में भी कैमरे लगेंगे ताकि भर्ती में आने वाले युवाओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। भर्ती स्थल के आसपास आर्मी इंटेलिजेंस के लोग नजर रखेंगे ताकि दलाल पकड़े जा सकें। भर्ती स्थल पर मेटल डिटेक्टर भी लगाए जाएंगे। इनसे गुजरकर ही युवा अंदर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वर्जन...
सात से 15 मई को होने वाली भर्ती की तैयारियां की जा रही हैं। पिछली भर्ती से सबक लेते हुए इस बार और कड़े इंतजाम कराए हैं। चिन्हित दलालों के नाम घोषित कर दिए हैं। इनसे युवाओं को सतर्क रहने की चेतावनी दी जाएगी। अगर कोई मामला सामने आएगा तो तत्काल कार्रवाई भी कराएंगे। -कर्नल राजीव दीक्षित, निदेशक सेना भर्ती
--------------------
इंसेट...
दलालों में कई पूर्व फौजी
भर्ती कार्यालय की ओर से जारी की गई दलालों सूची में आर्मी के कई रिटायर अधिकारी भी हैं। रिटायरमेंट के बाद यह भर्ती कराने में जुट गए लेकिन इनके चेहरे सामने आ गए। इनमें रिटायर कर्नल, रिटायर मेजर और रिटायर सूबेदार भी शामिल हैं। वहीं, दलालों में कई चेहरे राजनीतिक दलों से जुड़े हैं।
--------
होटलों पर भी रहेगी नजर
पिछली भर्ती में दलालों के गैंग ने स्टेशन रोड के पास एक होटल को अपना अड्डा बनाया था, जहां कई दिनों तक रुके गैंग के सदस्य पैसे देकर युवाओं को फर्जी सर्टिफिकेट बनाते थे। यहीं उनसे सौदा और रकम का लेनदेन होता था। सूचना पर आर्मी इंटेलिजेंस ने इस होटल में छापा मारकर ही कुछ युवाओं का पकड़ा था, जिन्होंने ही आदेश गुर्जर गैंग का खुलासा किया था। इससे सबक लेकर आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस-प्रशासन ने शहर के होटलों में नजर रखने की रणनीति बनाई है।

-------
सिर्फ लड़कों को मिलेगा मौका
सात मई से शुरू होने वाली भर्ती में सिर्फ लड़कों को ही भर्ती का मौका मिलेगा। लड़कियों को फिलहाल सैनिक नहीं बनाया जाता है। भर्ती निदेशक कर्नल राजीव दीक्षित ने बताया कि भारतीय सेना में लड़कियों को अफसर बनने के कई मौके हैं। एनडीए के जरिए उन्हें यह मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed