फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

भूसे के बंटवारे को लेकर पथराव, फायरिंग

Sat, 25 Apr 2015 12:54 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 25 Apr 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
भूसे के बंटवारे को लेकर बटाईदार और जमीन मालिक में हुए झगड़े ने उग्र रूप ले लिया। पहले मारपीट हुई फिर ईंट पत्थर चलने लगे। दहशत फैलाने के लिए दोनों ओर से हवाई फायरिंग भी हुई। मारपीट में  दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। प्रधान की सूचना पर पुलिस पहुंची गई। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

आलमपुर जाफराबाद ब्लाक के टांडा के अजय सिंह ने अपना नौ बीघा का खेत गांव के विकलांग गजराम को बटाई पर दिया था। बृहस्पतिवार को गेहूं निकलने पर फसल में लगी लागत को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामला पुलिस में पहुंचा तो प्रधान मुन्नालाल ने लागत के आधे सात हजार रुपये अजय सिंह को दिलाने के साथ गेहूं का बंटवारा कराकर मामला शांत करा दिया। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अजय सिंह खेत में पड़ा भूसा लेने गए। तभी वहां पहुंचे गजराम आधा भूसा अपने घर पहुंचाने को कहने लगे। जबकि अजय सिंह भूसा केवल अपने घर ले जा रहे थे। इससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पता लगने पर दोनों पक्ष के अन्य लोग जमा हो गए। मारपीट होने लगी और दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर चले और फायरिंग की गई। इसमें विकलांग गजराम, उनकी पत्नी चमेली देवी, प्यारेलाल और शिवकुमारी घायल हो गए। प्रधान के फोन करने पर हल्का दरोगा सिपाहियों समेत पहुंच गई। पुलिस के सामने भी लोग पथराव करते रहे। इससे दरोगा ने अपना सर्विस रिवाल्वर निकाल ली। तभी पथराव कर रहे अजय पक्ष के लोग भाग गए, जिसके बाद माहौल शांत हो गया। फिर पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन

गजराम पक्ष के सुशील ने बताया कि अजय सिंह पूरा भूसा ले जाने को थे। जबकि गजराम आधा भूसा ले जाने को कह रहे थे। इस पर कहासुनी हो गई। तभी अजय पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी और लाइसेंसी बंदूक और तमंचों से फायरिंग की। उधर, अजय सिंह ने बताया कि गेहूं के फसल में लागत (13 हजार रुपये) हमने लगाए थे। गेहूं निकलने पर लागत के रुपये मांगे तो गजराम ने देने से मना कर दिया। दो दिन पहले इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। बृहस्पतिवार को प्रधान मुन्नालाल ने समझौता करा दिया। गजराम ने भूसा पहुंचाने को मना कर दिया। इस पर मैं किराए का डनलप लेकर अपने हिस्से का भूसा लेने गया था। तभी गजराम पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया और फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
भूसे के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ है। फिलहाल गांव में शांति है। एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। फायरिंग करने वालों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
- धर्मसिंह मार्छाल, सीओ आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed