गला घोंटकर बेटी को मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की सुबह कस्बे के वार्ड पांच भिटौरा के वीरपाल मौर्य की 21 मार्च से लापता 14 वर्षीय बेटी जावित्री उर्फ जगदेई की बोरे में बंद लाश घर के नजदीक के तालाब से बरामद हुई। पिता वीरपाल ने लापता होने के दिन ही लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए वार्ड 11 लोधीनगर के 19 वर्षीय दीपक मौर्य पुत्र कान्ता प्रसाद उर्फ पप्पू मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। जावित्री के साथ रहस्यमय ढंग से गायब हुए दीपक के घर वाले भी अनहोनी से आशंकित थे। दीपक के पिता कान्ता प्रसाद उर्फ पप्पू की तहरीर पर फतेहगंज पुलिस ने चार अप्रैल को उसके बेटे के अपहरण की एफआईआर लड़की के पिता वीरपाल, मां कमला, चाचा प्रेमशंकर पुत्र मंगली,चचेरे भाई राजेंद्र पुत्र सियाराम, दूसरी बेटी कुसुमा के खिलाफ लिखाई थी। दीपक के घर वाले हत्या की आशंका पर दीपक की लाश तालाब, पोखर, खाइयों में ढूंढते घूम रहे थे। सोमवार को दीपक की तलाश में उसके पिता पप्पू मौर्य सभासद महेंद्रपाल मौर्य संग भिटौरा में वीरपाल के घर से 100 कदम दूर जलकुंभी से घिरे तालाब के पास पहुंचे तो प्लास्टिक के बोरे का कोना दिख गया। उन्होंने शक होने पर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने बोरी तालाब से निकलवाई तो उसमें जावित्री की लाश निकली। मां कमला ने लाश की शिनाख्त जावित्री उर्फ जगदेई के रूप में की। बोरे में ईटों में दबी लाश की गरदन में चमड़े की बेल्ट भी फंदे की शक्ल में पड़ी थी। बोरे में भरी ईंटों पर 1978 ईसवी सन लिखा था। बगल के प्लाट की बुनियाद में भी इसी साल की ईटें लगी हैं। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बेल्ट से लड़की की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को बोरी में बांधकर तालाब में फेंका गया है। लाश करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है। भाजपा नेता नेमचंद्र मौर्या के साथ कान्ता प्रसाद और उनके परिवार वालों ने एसएसपी से मुलाकात कर दीपक को बरामद करने की मांग की। एसएसपी ने 24 घंटे में दीपक की बरामदगी कराने का आश्वासन दिया।
वर्जन--------
लड़की के घरवालों ने ही झूठे सम्मान की खातिर हत्या की है, ऐसा पता लग रहा है। जिस बोरी में लाश मिली है, वैसी ही तीन बोरी लड़की के घर से मिली हैं। जिस बेल्ट से लड़की का गला दबाया गया है, वह भी उसके सात साल के भाई की है। लड़की के घर का किराएदार लड़के का दोस्त था। उसको सारी जानकारी थी। आमना-सामना कराने पर लड़की के पिता उसके एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए।
- बृजेश श्रीवास्तव, एसपी देहात