फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Complaints of cutting of 12 peaks from city to countryside

शहर से लेकर देहात तक 12 चोटियों के कटने की शिकायतें

Tue, 08 Aug 2017 01:29 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 08 Aug 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
चोटी कटवा का शोर थमने का नाम नहीं ले रहा है, प्रशासन के अफवाह के दावों के बीच सोमवार को बारादरी के सूफीटोला, कैंट, प्रेमनगर सहित देहात क्षेत्र में बारह जगह चोटी कटने की घटनायें सामने आई हैं। चर्चा रही कि कई जगह महिलायें बेहोश भी हो गई, जिन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। चोटी कटने की घटनाओं से लोग दहशत में हैं।   
विज्ञापन


कैंट के गांव ठिरिया निवासी नबी जान की 15 वर्षीय बेटी कमरुन निशा सोमवार दोपहर तीन बजे अपनी मां के पास सो रही थी। कोई शरारती तत्व कमरुन निशा की चोटी काट कर मां के सिरहाने रख गया। सोकर उठीं मां ने कटी चोटी देखकर लोगों को बताया। पुलिस पहुंची, इसे अफवाह बताकर लोगों को घर भेज दिया गया। सूफीटोला में 13 वर्षीय फौजिया पुत्री राहत नूरी दोपहर तीन बजे बाथरूम में नहा रही थी, बाहर निकली तो बाल नीचे गिरे देखकर उनकी चीख निकल गई। उनके पड़ोस में 12 वर्षीय फिजा पुत्री अकरम दरवाजे पर खड़ी थी, उनकी चोटी भी कटकर गिर गई। रोजगार दफ्तर से रिटायर्ड राम अवतार की पत्नी कुसुम सुबह 10 बजे रक्षाबंधन की तैयारी कर रही थी, इसकी बीच उनके जूड़े के बाल नीचे गिर गए। कैंट के परसौना मेें महिला की चोटी कटने के बाद पुलिस पहुंची। 
विज्ञापन

नवाबगंज के ईट पजाया में मोहनलाल की पत्नी राजेश्वर शौच के लिए गई थी, बाद में कमरे में बेहोश मिली। उनकी चोटी कट चुकी थी। नवाबगंज के गांव गरगइया के रहने वाले शीशपाल की पत्नी दयावती आधी रात को चीख पड़ी, उनके पति ने उठकर देखा तो चारपाई के नीचे चोटी के बाल पड़े हुए थे। उन्होंने बिल्ली जैसा जानवर देखने की बात कही। इस घटना के ढाई घंटे बाद उनके पड़ोसी गौतम शर्मा के की पत्नी नीरज के बाल भी कटे, उनका कहना है कि किसी ने उनका मुंह दबाने के साथ ही पैरों पर पंजे मारे। क्योलड़िया के नकटी नरायनपुर निवासी कृष्ण कुमार आयकर विभाग में कर्मचारी हैं और परिवार के साथ गाजियाबाद में रहते हैं। नगर के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में 11 वीं कक्षा में पढ़ रही उनकी पुत्री काजल गरगइया में ही अपने नाना रामबहादुर के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है। रात साढ़े आठ बजे वह काजल चीख मारकर बेहोश हुई, उसके बाल भी कटे हुए मिले। बहेड़ी के भलैया गांव निवासी चंपा देवी सोमवार सुबह अपने आंगन में बैठी थीं। चारपाई पर बैठे बैठे वह बेहोश हो गईं, बाद में देखा तो उनकी चोटी नीचे कटी पड़ी थी। इसके अलावा राईनवादा निवासी सरला देवी शाम के समय शौच करके घर लौटी थीं कि अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ीं, उनकी भी चोटी कट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
टोटकों के बीच अब चोटियां नहीं बना रही 
नीम के पत्ते, कपूर की पुड़िया सहित तमाम टोटकों के बीच अब गांव में महिलायें चोटियां नहीं बना रही। घटनाओं के बीच लोग हकीकत जानना चाहते हैं, लेकिन पुलिस अफवाह की बात कहकर इस मामले की जांच नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed