फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fake currency racket have connection with faridpur

जयपुर में पकड़ी गई फेक करेंसी का फरीदपुर से जुड़ा कनेक्शन

Fri, 08 Jun 2018 01:35 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 08 Jun 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
Fake currency racket have connection with faridpur
दो हजार का नकली नोट
 जयपुर की बीयर शॉप पर दो हजार का जाली नोट चलाने वाले गिरोह के तार फरीदपुर से जुड़े हैं। फेक करेंसी के सौदागरों की तलाश में जयपुर की पुलिस ने फरीदपुर में डेरा डाल दिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मोहल्ला ऊंचा में दबिश भी दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

जयपुर पुलिस ने माणिक चौक की बीयर शॉप पर दो हजार का नकली नोट चलाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से दो हजार के 29 जाली नोट बरामद हुए थे। पूछताछ में सामने आया कि वे 42 हजार के नकली नोट बाजार में खपा चुके हैं। पकड़े गए लोगोें में शकील खान निवासी फरीदपुर (बरेली), महेंद्र जैन और सोनू उर्फ साहिल शामिल हैं। पुलिस अब इन तीनों के जरिये बाजार में नकली नोट खपाने वाले असली सरगना तक पहुंचने की कोशिश में है। पुलिस के मुताबिक, शकील ने पूछताछ में फरीदपुर के अपने एक साथी का नाम लिया था। शकील को इसी साथी के जरिये नकली नोट राजस्थान में खपाने को दिए जाते थे। शकील की निशानदेही पर मोहल्ला ऊंचा में नकली नोट गिरोह के मुखिया आरिफ उर्फ नेता की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस अब तक यह नहीं पता लगा सकी है कि फरीदपुर तक नकली नोट कहां से आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed