फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   छात्र की हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंका

छात्र की हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंका

Sun, 24 Mar 2019 01:48 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
छात्र की हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंका
आंवला। बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव दसीपुर में दो दिन पहले होली मिलने निकले छात्र का शव शनिवार शाम गांव के नजदीक गेहूं के खेत में मिला। पुलिस का कहना है कि हत्या गला दबाकर की गई है। परिजनों ने किसी से रंजिश से इंकार किया है।
विज्ञापन

विक्रम सिंह का छोटा बेटा दीपक (15) बिशारतगंज के स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। पिता के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम आठ बजे वह गांव में अपने साथियों से होली मिलने निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन की। पता नहीं लगने पर शुक्रवार को उन्होंने दीपक की गुमशुदगी बिशारतगंज थाने में दर्ज कराई। शनिवार को ग्रामीणों ने गांव से एक किमी दूर खेतों में तलाश शुरू की तो छोटे सिंह के गेहूं के खेत में दीपक की लाश मिली। पिता ने किसी रंजिश से इंकार किया। थानाध्यक्ष बिशारतगंज ने बताया कि दीपक का पता न लगने पर उन्होंने गुमशुदगी को अपहरण की धारा में तरमीम कर दिया था। अब हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। सीओ आंवला रामप्रकाश ने बताया कि शव को देखकर लग रहा है कि हत्या गला दबाकर की गई होगी। पोस्टमार्टम से स्थिति साफ हो जाएगी। मृतक के परिवार ने किसी पर शक नहीं जताया है।
विज्ञापन


सबका लाड़ला था दीपक
आंवला। दीपक घर में सबसे छोटा होने की वजह से सभी का लाडला था। दसीपुर के विक्रम सिंह खेती के अलावा दूध की खरीदने-बेचने का काम करते हैं। दीपक छठे नंबर का था। डीलडौल में वह अपने हमउम्र बच्चों से काफी बड़ा और बलिष्ठ दिखाई देता था। पढ़ाई में भी होशियार था। परिवार समझ नहीं पा रहा कि आखिर किसने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed