फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   संदिग्ध हालत में मिला ट्यूटर, अस्पताल ले जाते वक्त मौत

संदिग्ध हालत में मिला ट्यूटर, अस्पताल ले जाते वक्त मौत

Sat, 30 Mar 2019 01:37 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में मिला ट्यूटर, अस्पताल ले जाते वक्त मौत
बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी 34 वर्षीय घनश्याम बाबू इंजीनियरिंग के छात्रों को ट्यूशन पढ़ाते थे। घरवालों के मुताबिक घनश्याम शराब के आदि थे। पिता सतीश ने बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह बिना बताए घर से निकल गए थे। शाम को मोहल्ले के कुछ लोगों ने उनके खाम मार्केट के पास बेसुध पड़े होने की सूचना दी। घरवाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घरवालों ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट सामने न आने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया। घरवालों ने अभी किसी के भी खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed