फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   17 lakh jewelery looted by jewellery near DM Housing

डीएम आवास के पास सराफ से 17 लाख के जेवर लूटे

Wed, 08 Nov 2017 02:35 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 08 Nov 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
 हाई सिक्योरिटी जोन डीएम आवास के पास ऑटो सवार सराफ से दो बदमाशों ने 17 लाख के जेवर लूट लिए। दोनों बदमाश भी जंक्शन से सराफ के साथ ही ऑटो में सवार हुए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे पीछे आ रही सफेद रंग की इनोवा गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। डीएम आवास के पास लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। जिले में अलर्ट जारी कर सफेद इनोवा की तलाश की गई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। देर शाम कोतवाली में लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 
विज्ञापन

 अमृतसर निवासी हरमिंदर सिंह करीब आठ साल से शहर के आलमगीरीगंज इलाके में किराये पर रहते हैं। वह सराफा कारोबारियों के लिए आर्डर पर सोने और चांदी के जेवर पंजाब में तैयार कराते हैं। मंगलवार सुबह हरमिंदर आर्डर का माल लेकर पंजाब मेल से जंक्शन पहुंचे। वह 8.47 बजे जंक्शन के मुख्य द्वार से बाहर निकले और कुतुबखाना जाने के लिए ऑटो में बैठ गए। सराफ के मुताबिक, ऑटो में दो लोग और बैठे थे। इन लोगों ने हरमिंदर को पिछली सीट पर बीच में बैठा लिया। जेवर का बैग ऑटो में पीछे रखवा दिया। डीएम आवास के पास पहुंचने पर पीछे बैठे लोगों में से एक ने उतरने की बात कहकर ऑटो रुकवाया। उसके उतरते ही दूसरे युवक ने तमंचा निकालकर हरमिंदर की कनपटी से लगा दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इतने में उसके साथी ने ऑटो में रखा बैग उठा लिया। तभी पीछे सफेद रंग की इनोवा गाड़ी आकर रुकी तो दोनों बदमाश जेवर का बैग लेकर उसमें बैठकर भाग गए। 
विज्ञापन


सीधे कुतुबखाना जाना, रुके तो जान से जाओगे 
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने सराफ को धमकी दी कि वे इनोवा से उसका पीछा कर रहे हैं। अगर वह रास्ते में कहीं रुका तो गोली मार देंगे।  बोले, सीधे कुतुबखाना जाना। बीच में रुकना मत। दहशत में आया सराफ ऑटो से कुतुबखाना पहुंचा। यहां सराफ ने सुभाषनगर निवासी सराफ एसोसिएशन के पदाधिकारी राजीव अग्रवाल को फोन करके घटना की जानकारी दी। उनके साथ सराफ ने जंक्शन पुलिस चौकी जाकर तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टोपी पहने ऑटो वाले के साथ नजर आया सराफ 
सराफ के मुताबिक उनके बैग में 17 लाख रुपये कीमत के जेवर थे। हाई सिक्योरिटी जोन में सरेआम लूट के बाद एसएसपी जोगेंद्र कुमार, सीओ प्रथम कुलदीप कुमार और कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने छानबीन शुरू कर दी। एक टीम को जीआरपी थाने में सीसीटीवी कैमरों की जांचने के लिए भेजा गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में 8.47 बजे सराफ हरमिंदर जंक्शन से बाहर निकलते दिखे। बाहर उन्होंने टोपी लगाए एक ऑटो चालक से बात की और फिर आरक्षण काउंटर की तरफ खड़े ऑटो वालों के पास जाते नजर आए। 

ऑटो वालों से पूछताछ में नहीं लगा सुराग 
पूरे घटनाक्रम में सराफ ने लूट के बाद भी ऑटो वाले का नाम और रूट नहीं पूछा। हालांकि पुलिस ऑटो वाले की संलिप्तता नहीं मान रही है। जंक्शन से चलने वाले ऑटो चालकों को बुलाकर पूछताछ की गई, लेकिन उस ऑटो का पता नहीं चल सका, जिसमें हरमिंदर बैठे थे।

आठ इनोवा पकड़ीं, बाद में छोड़ीं 
पुलिस ने जब सराफ से जब सोने के जेवरों की रसीद मांगी तो वह नहीं दे सके। एसएसपी ने पूरे शहर में सफेद इनोवा की जांच के निर्देश दिए। इसके बाद विभिन्न थानाक्षेत्रों में सफेद रंग की आठ इनोवा गाड़ी पकड़ी र्गइं, जिन्हें देर शाम पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। शाम को कोतवाली में सराफ से लूट की रिपोर्ट दर्ज हुई। 


सराफ से लूट की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज हो गई है। बदमाशों के हुलिये के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। 
- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed