{"_id":"5b255a1e4f1c1b315d8b56d3","slug":"161529174558-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिठौरा में शिक्षक ने फांसी लगाकर जान दी, डेढ़ माह पूर्व हुई थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिठौरा में शिक्षक ने फांसी लगाकर जान दी, डेढ़ माह पूर्व हुई थी शादी
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
रिठौरा में शिक्षक ने फंदे पर लटककर जान दी
डेढ़ महीने पहले ही हुई थी केशव की शादी
शुक्रवार को भाइयों से हो गई थी कहासुनी
रिठौरा। मोहल्ला इंदिरानगर के 26 वर्षीय केशव कुमार कस्बे के ही एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। घर पर बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे। घरवालों के मुताबिक शुक्रवार शाम केशव की किसी बात पर अपने भाइयों से कहासुनी हो गई थी। रात करीब 10 बजे केशव छत पर अपने कमरे में सोने चले गए। इन दिनों केशव की सलहज घर आई थीं सो उनकी पत्नी आरती नीचे कमरे में उनके साथ सो गईं। केशव देर रात तक ट्यूशन पढ़ाते थे और फिर खुद भी पढ़ते थे, लिहाजा सुबह देर से उठते थे। दोपहर 12 बजे जब बच्चे ट्यूशन पढ़ने आए तो केशव को जगाने के लिए घरवालों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो केशव का शव छत के कुंडे से लटका था। शव देखते ही केशव की पत्नी आरती बदहवास होकर विलाप करने लगीं। केशव तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। 24 अप्रैल को ही उनकी भोजीपुरा के अख्तियारपुर गांव की आरती से शादी हुई थी।