फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   गर्मी से बिलबिलाए यात्रियों ने एसी टेक्नीशियन को पीटा

गर्मी से बिलबिलाए यात्रियों ने एसी टेक्नीशियन को पीटा

Fri, 28 Jun 2019 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
गर्मी से बिलबिलाए यात्रियों ने एसी टेक्नीशियन को पीटा

लखनऊ से सियालदह एक्सप्रेस के बी-1 कोच में नहीं हो रही थी कूलिंग

विज्ञापन

बरेली। सियालदह एक्सप्रेस के एसी कोच में कूलिंग न होने पर गर्मी से बिलबिलाए यात्रियों ने एसी टेक्नीशियन को पीट दिया। धारदार हथियार से भी हमला किया गया। जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस हंगामे के चलते ट्रेन करीब 20 मिनट जंक्शन पर खड़ी रही।

हावड़ा से जम्मूतवी जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस के बी-1 का एसी कोच में लखनऊ से ही कूलिंग सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया। यात्रियों ने टीटीई को बताया कि तो उन्होंने रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को मेसेज कर दिया। ट्रेन हरदोई, शाहजहांपुर स्टेशनों पर रुकी, लेकिन एसी को ठीक करने कोई नहीं आया। भीषण गर्मी में यात्री बिलबिला गए, लेकिन दोनों स्टेशनों पर उनकी नहीं सुनी गई। शाम 7.05 बजे ट्रेन जंक्शन पहुंची तो एसी मैकेनिक मातांबर और सोनू बी-1 कोच में पहुंचे। मातांबर ने एसी सिस्टम को चेक करना शुरू ही किया था कि ट्रेन चल पड़ी। ट्रेन चलती देख टेक्नीशियन उतरने लगा तो गुस्साएं यात्रियों ने उसे ट्रेन में खींच लिया और पिटाई शुरू कर दी। साथी की पिटाई होते ही सोनू वहां से भाग गया। यात्रियों ने उसे जमकर पीटा। उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया। उसके शरीर पर कई जगह कट के निशान पड़ गए। बाद में प्लेटफार्म पर फेंक दिया। सूचना मिलते ही रेलवे यूनियन के पंकज सक्सेना पहुंच गए। उन्होंने एसी अनुभाग के अन्य कर्मचारियों को बुला लिया। करीब दो घंटे बाद कंट्रोल की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी थाने में मेमो भेजा तब इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार, कांस्टेबिल अरविंद, योगेंद्र पहुंचे। जीआरपी ने मातांबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डाक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित ने जीआरपी में तहरीर दी है।

विज्ञापन


पहले कंट्रोल को बताओ फिर मेमो दो
एसी स्टाफ ने इंचार्ज नावेद अख्तर को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने आदेश दिया कि रेलवे कंट्रोल के मेसेज करने के बाद जीआरपी को सूचना दो। मातांबर को तड़पता देख वहां मौजूद कर्मचारियों का पारा चढ़ गया। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के शाखा सचिव पंकज सक्सेना शाखा अध्यक्ष राजेश दुबे ने बताया कि नावेद अख्तर की कार्यशैली की जानकारी मुरादाबाद डिवीजन के डीआरएम और एडीआरएम को बताई है। कल उन्हें ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिना सुरक्षा के स्टाफ स्टाफ किसी भी परेशानी को अटेंड नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed