{"_id":"6a94730e93cab8e16a03db01","slug":"bhaga-vasik-caught-on-excuse-of-eating-samosas-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-163943-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: समोसा खाने के बहाने भागा वसीक, पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: समोसा खाने के बहाने भागा वसीक, पकड़ा गया
Sun, 30 Aug 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिला जेल ले जाते समय शनिवार शाम अमहट जेल मोड़ के पास पुलिस को चकमा देकर भागा बाइक चोरी का आरोपी वसीक करीब 24 घंटे बाद पकड़ा गया। धनपतगंज पुलिस ने रविवार शाम उसे सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। आरोपी के भागने के बाद शनिवार रात से रविवार शाम तक पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही।
धनपतगंज के देहली मुबारकपुर निवासी वसीक और अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के प्रतापपुर चमुरखा जरूखा कटेहरी निवासी सत्यम चौबे को शुक्रवार रात बेनीपुर अंडरपास के पास गिरफ्तार किया गया था। दोनों के पास से चोरी की बाइक बरामद हुई थी। शनिवार को दोनों को अपर सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट राधिका राज की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया था।
इसके बाद उप निरीक्षक अवधेश कुमार सशीत चार पुलिसकर्मी दोनों को बाइक से जिला जेल ले जा रहे थे। अमहट जेल मोड़ के पास वसीक ने समोसा खाने की इच्छा जताई। इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। न्यायिक अभिरक्षा में आरोपी के फरार होने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। शनिवार रात से ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
रविवार को भी पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देती रहीं। इसी बीच शाम को वसीक के सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर होने की सूचना मिली। धनपतगंज पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वसीक के खिलाफ न्यायिक अभिरक्षा से भागने के मामले में उप निरीक्षक अवधेश कुमार की तहरीर पर कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, उसे जेल ले जाते समय सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही की भी जांच की जा रही है।