{"_id":"6a9472232fdaa4ba6f093501","slug":"vikram-had-struck-govind-four-times-with-a-knife-rewari-news-c-198-1-rew1001-244606-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विक्रम ने गोविंद पर चाकू से किए थे चार वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विक्रम ने गोविंद पर चाकू से किए थे चार वार
Sun, 30 Aug 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। शक्ति नगर में शुक्रवार की रात नेपाली युवक गोविंद की चाकू मारकर की गई हत्या में कई रोचक तथ्य सामने आए हैं। पुलिस की जांच में दोस्त विक्रम ने गोविंद पर चाकू से चार वार किए थे। हमले के बाद गोविंद ने बचने के लिए भागने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। विक्रम को अपनी पत्नी और गोविंद के बीच संबंध होने का शक था।
इसी शक के चलते शुक्रवार को विक्रम ने गोविंद की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। गोविंद कुछ माह पहले ही नेपाल से रेवाड़ी आया था। रक्षाबंधन की रात वह अपने दोस्त विक्रम के घर पहुंचा था। उसके आने पर घर में विशेष रूप से खाना तैयार किया गया था। पुलिस को मौके से एक कूकर में चावल और दूसरे में मांस मिला।
गोविंद और विक्रम नेपाल के एक ही गांव बर्दगोरिया के जिला कैलाली के रहने वाले थे और दोनों के घर भी आसपास हैं। दोनों की लंबे समय से दोस्ती थी। विक्रम करीब डेढ़ साल से परिवार के साथ रेवाड़ी में रह रहा था। वह घरों में काम करता था, जबकि गोविंद कुछ माह पहले रेवाड़ी आया और सेक्टर-18 स्थित एक पीजी में काम करने लगा।
विज्ञापन
जब विक्रम परिवार के साथ नेपाल स्थित गांव जाता था, तब उसकी पत्नी गोविंद को घर के कई कामों में आगे रहती थी। इसी कारण विक्रम के मन में दोनों के संबंधों को लेकर शक पैदा होने लगा था।
घटना की एकमात्र प्रत्यक्षदर्शी आरोपी विक्रम की पत्नी बताई जा रही है। पुलिस ने उसके बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाए हैं। वहीं, चोटों की वास्तविक स्थिति और मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार है। प्रारंभिक जांच में पत्नी से संबंध होने का शक हत्या की वजह सामने आया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।