{"_id":"6a942cd8694bb5677904cb4b","slug":"three-injured-in-accident-shimla-news-c-19-sml1002-778423-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जमीन धंसने से चक्कर के समीप हादसा, चालक समेत तीन सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जमीन धंसने से चक्कर के समीप हादसा, चालक समेत तीन सवार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्चीघाटी-कोर्ट कांप्लेक्स संपर्क मार्ग पर स्कूटी को पास देते समय 100 फीट नीचे गिरा वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कच्चीघाटी से कोर्ट कांप्लेक्स-चक्कर मार्ग पर जमीन धंसने से एक वाह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा उस समय हुआ जब वाहन एक स्कूटी को पास दे रहा था। इससे गाड़ी सड़क से करीब 90 से 100 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में चालक समेत वाहन में सवार तीन लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटनास्थल क दौरा किया और आईजीएमसी पहुंचकर घायलों के बारे में भी जानकारी जुटाई।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 10:30 बजे के करीब टाटा सूमो में सवार होकर तीन लोग कच्चीघाटी से घणाहट्टी की ओर जा रहा थे। इसमें चालक और दो मेकेनिक सवार थे। बताया जा रहा कि मेकेनिक गाड़ी में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चालक वाया कोर्ट-कांप्लेक्स-चक्कर मार्ग होकर जाने लगा। पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त टाटा सूमो नंबर एचपी45-0249 जब मुख्य सड़क से करीब 500 मीटर ऊपर कोर्ट परिसर पहुंची तो एक स्कूटी कच्चीघाटी की तरफ आ रही थी। स्कूटी को पास देने के लिए वाहन चालक चेतराम ने गाड़ी को सड़क की बायीं ओर किया। इसी दौरान सड़क के किनारे की जमीन धंस गई, जिससे टाटा सूमो सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में वाहन चालक चेतराम, नरेश कुमार और नरेंद्र कुमार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही बालूगंज पुलिस स्टेशन से टीम ने मौके का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।