फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The unfinished portion of the Kailram-Sand road was made lean by the department

Kaithal News: कैलरम-बालू मार्ग का अधूरा हिस्सा विभाग ने कराया दुरुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The unfinished portion of the Kailram-Sand road was made lean by the department
कैलरम से बालू-सारण सड़क पर लगाए गए ब्लाक। संवाद
कसान। गांव कैलरम से बालू-सारण की ओर जाने वाले मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क के अधूरे हिस्से को दुरुस्त करने के लिए वहां पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं। वहीं सड़क के बीच में खड़े बिजली के खंभों को शिफ्ट करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्राचार किया गया है लेकिन अब तक खंभे शिफ्ट नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की समस्या के लिए प्रकाशित समाचार के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने संज्ञान लिया है। ग्रामीण मोनू ने कहा कि कैलरम से बालू और सारण की तरफ जाने वाली सड़क पर करीब 60 फीट का हिस्सा कच्चा पड़ा हुआ था जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। इसके अलावा सड़क के बीच में बिजली का खंभा होने से विशेषकर धुंध के दौरान हादसे का खतरा बना रहता है। खेतों की ओर जाने वाले ग्रामीणों को भी रोजाना इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है। ग्रामीण राहुल ने बताया कि सड़क के बीच में खड़ा बिजली का खंभा दूर से स्पष्ट दिखाई नहीं देता। ग्रामीण लंबे समय से बिजली विभाग से खंभे को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

22 जून को प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने 22 जून को प्रकाशित समाचार के माध्यम से प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अब पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क के करीब 60 फीट के कच्चे हिस्से पर पेवर ब्लॉक लगाकर उसे दुरुस्त कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिली है। हालांकि सड़क के बीच खड़े बिजली के खंभे अभी भी अपनी जगह पर हैं। उनको शिफ्ट करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्राचार किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक खंभे शिफ्ट नहीं होते, तब तक हादसे का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होगा। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द खंभे शिफ्ट करवाने की मांग की है।

कैलरम से बालू-सारण सड़क पर लगाए गए ब्लाक। संवाद

कैलरम से बालू-सारण सड़क पर लगाए गए ब्लाक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed