फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Real brothers clash over a land dispute; four booked for disturbing the peace

Ghaziabad News: जमीन के विवाद में सगे भाईयों में मारपीट,चार का शांति भंग में चालान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Real brothers clash over a land dispute; four booked for disturbing the peace
नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के गांव जरगवां में जमीन के विवाद में सगे भाइयों के मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। चंद्रसेन सिंह , नत्थूसिंह व बाबा धर्म सिंह तीनों भाई हैं। बाबा धर्म सिंह की भूमि को लेकर चंद्रसेन व नत्थू सिंह के परिवारों में विवाद चल रहा है। जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आए गए। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडों से हमला करते हुए पथराव भी किया। मारपीट में धर्म सिंह की पुत्रवधू संगीता देवी को गंभीर चोट आई। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि एक पक्ष के पुजारी सिंह,लोकेश, दूसरे पक्ष के मोनू, जितेंद्र को गिरफ्तार करते हुए शांति भंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed